• Wed. Mar 4th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Shree Ram : बने दूल्हा… छवि देखो…भगवान की, दुल्हन बनीं सिया जानकी

ओरछा राम मंदिर की फूलों से साज-सज्जा की गई है।ओरछा राम मंदिर की फूलों से साज-सज्जा की गई है।

Shree Ram

  • -पारंपरिक वैवाहिक गीतों से गुंजायमान होगा श्री रामराजा मंदिर परिसर
  • ओरछा में भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा श्रीराम विवाह महोत्सव
  • कंचना घाट पर एक लाख दीपक होंगे प्रज्ज्वलित
  • राम विवाह महोत्सव में राम बारात रहेगी आकर्षण का केंद्र
  • श्री राम सेवादल करेगा लीला का मंचन

Shree Ram : ओरछा। पर्यटक नगरी ओरछा में 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक तीन दिवसीय राम विवाह महोत्सव (विवाह पंचमी) का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिसमें भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का दिव्य स्वरूप प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीराम विवाह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी करेगा। कंचना घाट पर एक लाख दीपक की रोशनी से मां बेतवा नदी की सोंदर्यता अनुपम देखने को मिलेगी। राम विवाह महोत्सव को लेकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ‘हरिभूिम’ को बताया कि 5 दिसंबर को कंचना घाट पर एक लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और ओरछा नगर की विशेष साज सज्जा भी की गई है। विवाह महोत्सव में भोजन प्रसादी के लिए 50 किलों बेसन की पकोड़ी तैयार की जाएगी। वहीं पुलाव के लिए 18 क्विंटल चावल लगेगा। भोजन में परोसने के लिए 35 क्विंटल बूंदी बनाई जाएगी। इस बार भी मंडप का पूरा भोजन शुद्ध घी से बनेगा। इसके लिए 150 टीन शुद्ध घी मंगवाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी डीएटीसीसी रोहन सक्सेना ने बताया कि विवाह महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक विवाह संस्कारों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। बारात वाले दिन भीड़ को देखते हुए बारात का सीधा प्रसारण करने के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर एलईडी भी लगाई गई है।

कब-क्या होगा आयोजन?

महोत्सव में गुरुवार 5 दिसंबर को मंडपाच्छादन पूजन, प्रीतिभोज (अपरान्ह 3:00 बजे से) एवं 1 लाख दीप प्रज्वलन (दीपोत्सव कार्यक्रम, कंचना घाट, ओरछा), शुक्रवार 6 दिसंबर को श्री राम राजा जू वर यात्रा (राम बारात) रात्रि 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही विवाह महोत्सव, संत समागम, रामचरित मानस प्रवचन, धनुष यज्ञ एवं श्री राम सेवादल द्वारा लीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा 7 दिसंबर को श्रीराम कलेवा एवं भजन कीर्तन किया जाएगा।

जबलपुर से आएगी बैंड टीम

भगवान श्रीरामराजा सरकार की बारात के लिए इस बार खास तैयारियां की गई हैं। भगवान की बारात के लिए हर बार की तरह इस बार भी बाहर से बैंड पार्टियां बुलाई गई हैं। जिसमें से एक बैंड पार्टी जबलपुर से आ रही है वहीं दूसरी बैंड पार्टी स्थानीय रहेगी। जिसमें 24 युवाओं की खास ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बारात में

https://vartahr.com/shree-ram-become…comes-gods-bride/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *