• Tue. Mar 24th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bhopal news : मंत्री कुशवाह बोले, पत्नियां अपने पतियों से कहें घर लाकर शराब पीएं

Bhopal news

  • बाहर से पीकर आएं तो दिखाएं बेलन… न दें भोजन
  • मंत्री कुशवाह की महिलाओं को अजीब सलाह
  • पत्नी, बच्चों के सामने शराब पीएंगे तो छूटेगी आदत

Bhopal news : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने नशा मुक्ति से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे बाहर से शराब पीकर आने वाले पतियों से कहें कि शराब घर लाकर पिएं, बाहर नहीं। बाहर पीकर आने वाले पतियों को बेलन दिखाएं और भोजन बनाकर न खिलाएं। कुशवाह ने कहा कि सामाजिक संस्कारों के कारण महिलाएं ऐसा नहीं कर पातीं लेकिन गलत आदत को रोकने में संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए।
बेलन गैंग बनाएं महिलाएं
मंत्री ने महिलाओं को बेलन गैंग बनाने तक की सलाह दे डाली। सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह ने कहा कि पति बाहर से शराब लेकर आएंगे और घर में महिला, बच्चों के सामने पिएंगे तो उन्हें शर्म आएगी। नतीजा यह होगा कि धीरे-धीरे वे कम पीने लगेंगे और बाद में शराब की यह लत छूट भी सकती है। कुशवाह ने कहा कि इसके लिए पड़ोस की महिलाओं को इकट्ठा होकर गैंग बनाना चाहिए और इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Permalink: https://vartahr.com/bhopal-news-/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *