• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Election : कांग्रेस के बड़े आरोप, ईवीएम में गड़बड़ी, आयोग करे निष्पक्ष जांच

मीडिया की जानकारी देते कांग्रेस नेता पवन खेड़ा।मीडिया की जानकारी देते कांग्रेस नेता पवन खेड़ा।

Election

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम गड़बड़ी की शिकायत आयोग से की
  • कांग्रेस नेता चुनाव नतीजों पर संदेह जताते हुए आयोग पहुंचे
  • -कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, अजय माकन, जयराम रमेश, भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले

Election : नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम में साफ तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से जांच करने की गुहार लगाई है। कांग्रेस ने कहा है कि निर्वाचन आयोग से पूरी जांच करने और विसंगतियों वाली ईवीएम को सील करके जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। आयोग में बैठक के बाद बाहर आये कांग्रेस नेताओं ने मीडिया के सामने गडबड़ी के अपने आरोप दोहराये। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मतगणना को लेकर संदेह है क्योंकि हरियाणा चुनाव के परिणाम आश्चर्य में डालने वाले हैं, सभी को लग रहा था कि कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी। हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं क्योंकि सभी को लग रहा था कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। सभी सर्वे रिपोर्ट में यही था लेकिन हुआ ये कि जब पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी, लेकिन जब ईवीएम की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस पिछड़ रही थी। हमें कई शिकायतें मिली हैं। कई जगहों पर वोटों की गिनती में देरी हुई। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे सभी शिकायतों पर गौर करेंगे।

ये चुनाव अधिकारियों से मिले

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आज केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, अजय माकन, जयराम रमेश, भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। हमने आज चुनाव आयोग को अवगत कराया। करीब 20 शिकायते जो हमारे पास आई थी उसमें से 7 लिखित शिकायतों में ऐसी मशीनें थीं जो वोटिंग के दिन 99 प्रतिशत बैटरी दिखा रही थी और अन्य सामान्य मशीनें 60-70 प्रतिशत बैटरी दिखा रही थी। इससे हमने चुनाव आयोग को अवगत कराया। हमने मांग की कि जांच पूरी होने तक उन मशीनों को सील कर सुरक्षित रखा जाए। हमने चुनाव आयोग को यह भी कहा कि अगले 48 घंटों में हम बाकी शिकायतें भी उनके सामने रखेंगे। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वह जवाब देंगे।

7 विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज प्रस्तुत किए

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और 7 विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज प्रस्तुत किए। हमेशा की तरह अधिकारियों ने एक अच्छी मुस्कान और एक अच्छा कप चाय पिलाई, लेकिन हमें कुछ और चाहिए है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 13 और विधानसभा क्षेत्र के दस्तावेज कांग्रेस चुनाव आयोग को देने वाली है। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बीते रोज और आज भी ईवीएम की बैटरीज में खराबी की शिकायत दर्ज की थी। हमने इसकी जांच कर जवाब मांगे हैं।

चुनाव आयोग ने खरगे को लिखा पत्र

इससे पहले, चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित एक पत्र में कहा कि वह अप्रत्याशित परिणामों पर पार्टी अध्यक्ष के रुख को मानता है, न कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस रुख को कि परिणाम स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं को बयान पर आयोग ने कहा कि देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में सामान्य अर्थों में उपर्युक्त जैसा अभूतपूर्व बयान अनसुना है, यह मुक्त भाषण और अभिव्यक्ति के वैध हिस्से से बहुत दूर है और यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक रूप से अस्वीकार करने की ओर बढ़ता है।

https://vartahr.com/election-2019-co…nduct-fair-probe/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *