• Thu. Feb 6th, 2025

Rohtak : संकट मोचन मंदिर में 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र महोत्सव मनेगा

साध्वी मानेश्वरी देवी।साध्वी मानेश्वरी देवी।

Rohtak

  • नवरात्रों में मां के दर्शन से होती है सुख-समृद्धि की प्राप्ति : साध्वी मानेश्वरी देवी
  • कलश स्थापना बृहस्पतिवार को
  • नौ दिन तक शाम 4 बजे दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन होगा
  • प्रवचन और आरती होगी, मां की पूजा अर्चना की जाएगी
  • भक्तों ने मां के दरबार की विशेष साज-सज्जा, श्रृंगार, साफ-सफाई की
  • मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों व फूल-मालाओं से सजाया

Rohtak : रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन साध्वी गुरुमां गायत्री जी के सानिध्य में शारदीय नवरात्र महोत्सव बृहस्पतिवार 3 अक्तूबर से शुक्रवार 11 अक्तूबर तक श्रद्धा, भक्तिभाव और हर्षोल्लास से मनेंगे। नवरात्र उत्सव के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। भक्तों ने दिनभर मां शेरावाली के दरबार की विशेष साज-सज्जा, श्रृंगार, साफ-सफाई तथा रंगबिरंगी लाइटों व फूल-मालाओं से सजाया। बृहस्पतिवार को प्रात: 8 बजे कलश स्थापना व खेतरी बिजी जाएगी। शारदीय नवरात्रि 2024 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक है. वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।

 

संकट मोचन मंदिर में सजा मां का दरबवार।
Rohtak : संकट मोचन मंदिर में सजा मां का दरबवार।

नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख पर्व

साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि नवरात्र अथवा नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्र एक संस्कृत शब्द है। जिसका अर्थ होता है नौ रातों का समय। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान शक्ति देवी की पूजा की जाती है। 3 अक्तूबर को नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों व घरों में कलश स्थापना की जाएगी। 4 अक्तूबर को माँ ब्रह्मचारिणी पूजा द्धितीय, 5 अक्तूबर को माँ चंद्रघंटा पूजा तृतीया, 6 अक्तूबर को माँ कुष्मांडा पूजा चतुर्थी, 7 अक्तूबर को माँ स्कंदमाता पूजा महा पंचमी, 8 अक्तूबर को माँ कात्यायिनी पूजा महा षष्ठी, 9 अक्तूबर को माँ कालरात्रि पूजा महासप्तमी, 10 अक्तूबर को माँ महागौरी पूजा महाअष्टमी, 11 अक्तूबर को माँ सिद्धिदात्री पूजा की जाएगी।

मां की पूजा अर्चना

बृहस्पतिवार को भक्तजन जल, गंगाजल, फूल-मालाओं, फल-फ्रूट, नारियल की भेंट चढ़ाकर, लाल चुनरियां ओढ़ाकर, चंदन, पान सुपारी से मां की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की मन्नते मांगेगे। निरंतर नौ दिन तक चौबीस घंटे मां की ज्योत जलेगी, अखंड पाठ होगा व प्रतिदिन सायं 4 से 6 दुर्गा स्तुति का पाठ और गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी के प्रवचन होंगे तत्पश्चात आरती तथा प्रसाद वितरित होगा। शारदीय नवरात्रि उत्सव की जानकारी देते हुए साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति व हिन्दू धर्म में नवरात्रि उत्सव व दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव शुरू हो रहा है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

मां के दर्शन से मिलती है सुख-समृद्धि : साध्वी मानेश्वरी देवी

साध्वी मानश्वरी देवी ने कहा कि नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना, व्रत रखने से मनुष्य के जीवन में जहां सुख-समृद्धि का वास होता है, वहीं सभी चिंताओं से मुक्ति भी मिलती है। जो भी इन नौ दिनों में आदिशक्ति मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा करता है, उसकी संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती है। नवरात्रि का हर दिन देवी के विशिष्ट रूप को समर्पित होता है और हर देवी स्वरूप की कृपा से अलग-अलग तरह के मनोरथ पूरे होते है।

https://vartahr.com/rohtak-sharadiya…from-3rd-october/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *