• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Election : कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की घोषणा कभी संभव

राघव चड्ढा और दीपक बाबरिया।राघव चड्ढा और दीपक बाबरिया।

Election

  • 5 से 6 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ सकमी है चुनाव
  • कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सीटों पर ज्यादा फोकस रहेगा
  • आप और कांग्रेस के नेताओं के बीच में वार्ता सिरे चढ़ने के आसार

Election: चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों में आखिरकार कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन का मामला सिरे चढ़ने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी(आप) 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। आप के ज्यादातर कुरुक्षेत्र जिले की सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। दोनों दलों के बीच लगभग सहमति बन चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार को किसी भी समय गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि आप नेताओं ने 6 सीटें मांगी हैं, जबकि कांग्रेस 4 से 5 सीटे देने चाहती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सीटों में कुरुक्षेत्र की पिहोवा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, पानीपत ग्रामीण और कलायत की सीटें आप ने मांगी हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से दी जाने वाली इन सीटों में एक से दो सीटों पर पेंच फंसे हैं, क्योंकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के परिवारों से भी टिकट की मांग की जा रही है।

आप की दिल्ली विस चुनाव पर नजरें

आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस हर‍ियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबर‍िया समेत कई नेताओं के बीच लंबी चर्चा चली। सूत्रों का कहना है कि आप के नेताओं की हरियाणा ही नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाले दिल्ली के चुनावों को लेकर भी अभी से रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस की ओर से आप को 5 को लेकर पहले ही सहमति जताई गई थी, लेकिन आप की ओर से 6 सीटों की मांग लगातार की जा रही है। राघव चड्ढा ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों ही व्यक्तिगत आकांक्षाओं को दरकिनार कर गठबंधन बनाने की तरफ बढ़ गए हैं, बातचीत “सकारात्मक” दिशा में है। बताया जा रहा है कि आप नेताओं ने पहले 20 सीटें मांगी। बाद में कम से कम 10 सीटों पर अलायंस का प्रस्‍ताव रख दिया। लेकिन अब 6 सीटें मांग रहे हैं।

दिल्ली, हर‍ियाणा और गुजरात में हो चुका अलायंस

इसके पहले भी इंडिया एलायंस में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान द‍िल्‍ली-हरियाणा और गुजरात में सीट बंटवारे पर समझौता क‍िया था। आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। वे बीजेपी के नवीन जिंदल से चुनाव हार गए थे।

हमारी तैयारी सभी सीटों 90 पर : डा. सुशील गुप्ता

डा. सुशील गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष औऱ संदीप पाठक, अनुराग ढांडा सभी का कहना है कि हम पूरी तरह से 90 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन हाईकमान गठबंधन और सीटों को लेकर जो भी फैसला लेगा, उसके अनुसार ही हम काम करेंगे। पार्टियों के नेताओं के बीच में दिल्ली में वार्ता हो रही है, जो सिरे चढ़ने की पूरी उम्मीद है।

https://vartahr.com/election-announc…s-never-possible/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *