• Thu. Mar 12th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Election : पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में 14 सितंबर को करेंगे चुनावी रैली का शंखनाद -राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दी जानकारी

पीएम नरेंद्र मोदीपीएम नरेंद्र मोदी

Election :

  • थीम पार्क में दोपहर 2 बजे होने वाली रैली को लेकर कार्यकतार्ओं के हौसले बुलंद
  • मुख्यमंत्री नायब ने भाजपा प्रत्याशी सुधा के चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

Election : कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरा पर 14 सितंबर को चुनावी रैली का शंखनाद करने के लिए पहुंच रहे है। प्रदेश की ऐतिहासिक जनसभा 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे थीम पार्क में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला की चार विधानसभाओं के साथ-साथ साथ लगते जिला की विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जिस धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता को गीता का उपदेश दिया था, उसी धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। हरियाणा के राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 14 सितंबर की इस रैली से भारतीय जनता पार्टी की जीत का सफर तेजी के साथ आगे बढेगा और बीजेपी तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

https://vartahr.com/prime-minister-m…bhash-sudha-said/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *