JJP -दुष्यंत को लगातार लग रहे झटके पर झटके -अब तक सात विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी -पार्टी में अब दुष्यंत, नैना और ढांडा ही बचे JJP जींद/हिसार। जननायक जनता पार्टी (जजपा) को लगातार झटके लग रहे हैं। अब पार्टी के बागी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगीराम सिहाग ने भी गुरुवार को पार्टी के सभी पदों और विधायकी से इस्तीफा दे दिया। अब जजपा में सिर्फ चार विधायक, दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला, रामकुमार गौतम और अमरजीत ढांडा ही बचे हैं। रामकुमार गौतम भी जजपा से बगावत कर चुके हैं, वह भी जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। सुरजाखेड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला को इस्तीफा लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया। विधायक रामनिवास ने लिखा पिछले दो वर्षों से पार्टी में हो रही गतिविधियां उनकी विचारधारा के विपरीत रही हैं। जिससे व्यथित होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं, सिहाग ने भी जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में लिखा कि वे व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र दे रहे हैं। ये भी छोड़ चुके पार्टी इनसे पहले उकलाना से विधायक अनूप धानक, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह भी इस्तीफा दे चुके हैं। https://vartahr.com/jjp-shock-to-jjp…a-left-the-party/ Post navigation Election : अब चुनावी अखाड़े में दांव लगाने काे तैयार हरियाणा के पांच ‘पहलवान’Nalwa Rally : कांग्रेस और हुड्डा ने गरीबों का शोषण किया : सीएम सैनी
BAMS Ke Baad Career Options: आयुर्वेद में करियर के साथ हेल्थकेयर सेक्टर में बनाएं मजबूत पहचान Oct 15, 2026 admin
एक कलाकार, पांच अनोखी किताबें: उल्टी लिखी गीता से सुई की मधुशाला तक, पीयूष गोयल ने रचा इतिहास Aug 24, 2026 admin