• Thu. Apr 16th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bhiwani Free Medical Camp: 215 मरीजों की जांच, 30 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजे

Bhiwani Free Medical Camp

Bhiwani free Medical Camp

30 को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली के बड़े अस्पताल में भेजा गया

व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा स्वास्थ्य मिशन का दायरा: राजेश चेतन

 

भिवानी। उत्तर भारत की प्रमुख समाजसेवी संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के निःशुल्क शिविरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विख्यात समाजसेवी श्रीमती लाली देवी एवं श्री मामराज कोकड़ा की स्मृति में आज यहां आयोजित 39वें निःशुल्क नेत्र व मेडिकल कैंप में 215 मरीजों की ओपीडी जांच की गई। चिकित्सकों ने इनमें से 30 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया और उन्हें संस्था की विशेष बस से दिल्ली के वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में आपरेशन के लिए भेजा गया। इनके अलावा 21 मरीजों का ओरल टेस्ट हुआ जबकि 5 मरीजों का पैप स्मियर एवं 7 का सीबीई टेस्ट हुआ। उल्लेखनीय है कि कोकड़ा परिवार ने समाजसेवा के क्षेत्र में छोटी काशी की प्रतिष्ठा को देशभर में पहुंचाया है। 39 वें शिविर का शुभारंभ कोकड़ा परिवार के सदस्यों श्री विवेक कोकड़ा, सारिका कोकड़ा व अन्य ने किया।

Bhiwani Free Medical Camp

इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने बताया कि जन जन तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के बीपीएमएस के मिशन को पूरे हरियाणा राज्य के साथ दिल्ली व राजस्थान में भी प्रशंसा मिली है। भिवानी परिवार मैत्री संघ अपने मिशन का दायरा व्यापक स्तर पर बढ़ाने की योजना बना रहा है।

आज के शिविर में राजस्थान से भी मरीज आए और हरियाणा के दूरवर्ती जिलों से भी।

इसी महीने 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर लोहारू तहसील, जिला भिवानी के खरखड़ी गांव में विशेष आग्रह पर बीपीएमएस द्वारा लगाए गए निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का विशेष उल्लेख करते हुए राजेश चेतन ने बताया कि इसमें रिकॉर्ड 255 रोगियों की ओपीडी हुई थी। खरखड़ी की कीर्ति देश-दुनिया में पहुंचाने वाले तथा मार्बल ट्रेडिंग में भारत के शीर्ष ब्रांड ‘स्टोनेक्स’ के मालिक बजरंग लाल अग्रवाल ने अपनी माता व पिता की स्मृति में यह शिविर आयोजित करवाया था।
राजेश चेतन ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क देने, दवाओं की उत्तम गुणवत्ता एवं सेवा का सर्वोच्च स्तर सुनिश्चित जाने के कारण ही बीपीएमएस के मिशन को चहुं ओर ख्याति प्राप्त हो रही है, सम्मान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम व दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों ने शिविर में आए मरीजों की जांच की,

बिल्कुल मुफ्त। उन्होंने बताया कि बीपीएमएस ने सभी जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवा कर

समाज को परोपकार की नई राह दिखाई है।

राजेश चेतन ने बताया कि

चिकित्सा के स्तर तथा दवाओं की गुणवत्ता के चलते बीपीएमएस की ख्याति लगातार बढ़ रही है।
39 वें शिविर में बीपीएमएस अध्यक्ष राजेश चेतन के अलावा संस्था के संयुक्त सचिव एवं शिविर संयोजक संजय गुप्ता, डॉलर ग्रुप इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता, डा.

बुद्धदेव आर्य, डा. वर्मा,

वरिष्ठ सदस्य कांता बजाज, सारिका कोकड़ा, अनिता जैन, नरेश कोकड़ा भी उपस्थित थे।

कैथल एनकाउंटर केस की पूरी खबर पढ़ें:- कैथल

डिसिप्लिन पर यह आर्टिकल भी पढ़ें :- डिसिप्लिन आर्टिकल 

ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *