• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Rohtak News : कारगिल विजय दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा

Byadmin

Jul 26, 2024 #bjp, #bjp haryana, #ROHTAK
Rohtak News : भाजपा के रोहतक जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में मशाल यात्रा निकालते हुए। ।Rohtak News : भाजपा के रोहतक जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में मशाल यात्रा निकालते हुए। ।
  • मानसरोवर पार्क से अंबेडकर चौक तक लगे अमर शहीद के नारे
  • ग्रोवर बोले, देश के वीरों ने अपने साहस का परिचय दिया
  • देश वीरों के बलिदान हो हमेशा याद रखेगा
Rohtak News :
Rohtak News : भाजपा के रोहतक जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में मशाल यात्रा निकालते हुए। ।

Rohtak News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के जिला युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान वीर शहीद अमर रहें, अमर रहें के नारों से आसमा गूंज उठा। शहरवासियों ने हाथों में मशाल लेकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक नागपाल के नेतृत्व में यात्रा मानसरोवर पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कारगिल की लड़ाई में देश के वीरों ने अपने साहस का परिचय दिया। देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने उन तमाम वीरों की माताओं को भी याद करते हुए कहा कि इन वीर शहीदों की माताओं का ऋण देशवासी कभी नहीं उतार पाएंगे।

वीर शहीदों से हमेशा प्रेरणा लें : नांदल

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि हमें अपने वीर शहीदों से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका बलिदान हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा। देश ने जिस भी बॉर्डर पर लड़ाई लड़ी, वीरों ने पूरी बहादुरी से दुश्मनों का सामना किया। पूर्व ओएसडी अमरजीत सोलंकी ने कहा कि कारगिल लड़ाई में शहीद हुए वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत का काम करता रहेगा। जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक इन वीरों का नाम रहेगा।

इन्होंने लिया भाग

मशाल यात्रा में जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, हिमांशु ग्रोवर, युवा ज़िला महामंत्री मनीष दांगी, कविता इंदौरा,सोनू, संदीप राठी, साहिल मग्गू, तरुण दुआ, नवीन ढुल, मन्नु, रवि चौहान, प्रिंस मल्होत्रा, अभिनंदन भारद्वाज, राजकुमार सुनारिया, जिला पदधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मोर्चों के अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,  मंडल कार्यकारणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र पालक, बूथ त्रिदेव सहित शहरवासी मौजूद रहे।

https://vartahr.com/rohtak-news-14/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *