Crime News
- जहर देकर मारा, बच्चों ने खोली पोल
- दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती का मामला
- खेत में दवा डालने के नाम पर पुत्र से मंगाया था कीटनाशक दवा
कोरबा। एक विवाहिता ने अपने बीमार पति को मारने के लिए जहर दे दिया और पुलिस के चंगुल से बचने के लिए योजनाबद्ध ढंग से पति को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करा दिया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। मृतक के नाबालिग पुत्र पुत्रियों ने पुलिस को अपनी मां के काली करतूत का खुलासा किया तो पुलिस के भी होश उड़ गए, फिर क्या था पुलिस ने इस मामले में पत्नी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटा अटल आवास में निवासरत अरुण सिंह 43 वर्ष अपनी पत्नी बंटी बाई व 13 वर्षीय पुत्र अजित व 9 वर्षीय पुत्री दीप्ति के साथ निवास करता था। बताया जाता है कि अरुण सिंह का पिछले एक साल से तबीयत खराब थी और इसके पहले 27 जनवरी को बंटी बाई ने अपने पुत्र से खेत में कीटनाशक डालने के लिए दवा मंगाई थी।
अस्पताल लेकर पत्नी नहीं पहुंची
28 जनवरी की रात बंटी बाई ने अपने पति अरुण सिंह को जहर दे दिया था। देर रात करीब 1:30 बजे पति उल्टियां करने लगा लेकिन उसे अस्पताल लेकर पत्नी नहीं पहुंची बल्कि बच्चों द्वारा बोलने पर थोड़ी देर में ले जाएंगे कहती रही। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां इलाज के दौरान 29 जनवरी की देर रात को अरुण सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद अरुण सिंह के बच्चों ने अपनी मां के काले कारनामे के पोल खोलने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के पास जा पहुंचे और बंटी बाई के द्वारा की गई हरकत के बारे में अफसरों को जानकारी दी गई और बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी मां ने ही उसके पिता को जहर घोलकर पिलाई है। इसे लेकर कई बार अपनी पति को जहर देने की बात कही थी। बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में अपने ही पति अरुण सिंह की जहर देकर हत्या करने वाली बंटी बाई के खिलाफ पुलिस ने धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डेढ़ साल से पति था पैरालिसिस
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि अरुण सिंह की पिछले डेढ़ साल से तबीयत खराब थी उसे पैरालिसिस था। प्रारंभिक तौर पर मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। बताया जाता है कि वह किसी अन्य पुरुष से मोबाइल पर बात किया करती थी इसे लेकर कई बार पति पत्नी में वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित हुआ करती थी। कथित प्रेमी के संग अपनी नई शुरुआत करने के लिए पत्नी ने सभवत: :शेष पेज 5 पर
यह साजिश रची है। हालांकि पुलिस जांच में ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा। पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मासूमों ने ही खोली अपनी मां की करतूत
महिला ने पति को जहर देने के बाद इलाज का बहाना बनाकर उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था। ताकि शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा था ताकि वह पुलिस के चंगुल से बच सके लेकिन मृतक के बच्चों ने पुलिस अफसरों के पास जा पहुंचे और उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है। बच्चों के इस बयान के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आयी और सिविल लाईन पुलिस ने विवाहिता के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दर्री पुलिस को मामला हैंड ओवर कर दिया है।
vartahr.com एक हिंदी न्यूज page है। इसमें हरियाणा समेत देश-विदेश की हर क्षेत्र की जानकारी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय उनकी उपलब्धियों के साथ

