• Wed. Mar 4th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sliver price : नए शिखर पर चांदी, 2.27 लाख रुपये प्रति किग्रा

Byadmin

Dec 24, 2025

Sliver price

  • -चांदी 9,750 रुपये बढ़कर 2,27,000 रुपये प्रति किलो
  • -सोना 50 रुपये घटकर 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम

 

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 9,750 रुपये बढ़कर 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जबकि विदेशी बाजारों में चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को, चांदी 2,17,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

-स्थानीय सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़ी कम हुई और यह मंगलवार के 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 50 रुपये घटकर 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना पहली बार 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया।

-यह 41.18 डॉलर या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘डॉलर के बचाव की मुद्रा में बने रहने से, हाजिर सोना एशियाई सत्र में 4,525 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।’

-पिछले चार सत्रों में, यह 19 दिसंबर, 2025 के 4,339.50 डॉलर की बंद कीमत से 186.46 डॉलर या 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अबतक, यह धातु 31 दिसंबर, 2024 के 2,605.77 डॉलर प्रति औंस से 1,920.19 डॉलर या 73.7 प्रतिशत बढ़ी है।

-लगातार चौथे दिन बढ़त को जारी रखते हुए, हाजिर चांदी 1.22 डॉलर या 1.71 प्रतिशत बढ़कर विदेशी व्यापार में 72.70 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *