• Wed. Mar 4th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Stock market

Stock market

  • -सेंसेक्स 42.64 अंक यानी 0.05 प्रतिशत टूटकर 85,524.84 अंक पर बंद
  • -निफ्टी मामूली 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 26,177.15 पर बंद

मुंबई। शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांक लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 42 अंक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी मामूली लाभ में रहा।

Stock market

 

सूचना प्रौद्योगिकी और औषधि बनाने वाली कंपनियो के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

(30-share BSE Sensex) तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 42.64 अंक यानी 0.05 प्रतिशत टूटकर 85,524.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 85,704.93 अंक के उच्चतम स्तर तक गया और 85,342.99 अंक के न्यूनतम स्तर तक आया।

(50-share NSE Nifty)पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 26,177.15 पर बंद हुआ।

(Sensex stocks) सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस(Infosys), भारती एयरटेल(Bharti Airtel), अदाणी पोर्ट्स(Adani Ports), सन फार्मा(Sun Pharma) टेक महिंद्रा(Tech Mahindra), इटर्नल(Eternal), एक्सिस बैंक(Axis Bank) और मारुति(Maruti) प्रमुख रूप से नुकसान(losses) में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया( South Korea )का कॉस्पी, जापान(Japan) का निक्की और चीन(China) का शंघाई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत बढ़कर 62.13 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *