• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

weather : बरसात से बढ़ी उमस ने छुड़ाए पसीने, बुधवार को पूरे दिन साफ रहा मौसम

weather

  • -इस सप्ताह बार-बार आएगा मौसम में बदलाव
  • – अच्छी बरसात होने की जताई जा रही संभावना
  • -अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.0 डिग्री पर
  • -न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

weather : रेवाड़ी। मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हुई तेज बरसात के बाद बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया। सुबह से शाम तक मौसम बिल्कुल साफ रहा। इस सप्ताह के अंत तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है। सप्ताह के अंत तक अच्छी बरसात होने की संभावना है।बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। आसमान साफ होने के बाद धूप भी निकली। हवा में नमी का स्तर 87 फीसदी तक होने के कारण दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को जमकर छकाया। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.0 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी बढ़ते ही धूप निकलने के बाद लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए। उमस के कारण एसी व कूलरों की हवा भी बेअसर साबित होने लगी। मंगलवार को हुई तेज बरसात के से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल गई थी, लेकिन बुधवार को उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों के बीच बार-बार हल्की या मध्यम बरसात हो सकती है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

किसानों को और बारिश का इंतजार

जिले के किसान कपास की बिजाई कर चुके है तथा करीब 50 हजार हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई भी हो चुकी है। इस बार कपास 8 हजार हेक्टेयर व बाजरा 75 से 80 हजार हेक्टेयर के बीच बोया जा रहा है। बाजरा की फसल को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। किसान नलकूपों की सिंचाई से फसल बचाने में लगे हुए हैं। मंगलवार को बरसात से बाजरा और कपास दोनों फसलों को फायदा मिला है। अब किसानों को और भी अच्छी बरसात का इंतजार है, जोकि दोनों फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *