• Mon. Mar 17th, 2025

Weather : हरियाणा में ठंडा पड़ा पारा, 8 डिग्री पर आया तापमान

सुबह के समय जींद में छाई धुंध।सुबह के समय जींद में छाई धुंध।

Weather

  • -कई जिलों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार दर्ज किया
  • -हिसार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा
  • -सोनीपत और जींद में न्यूनतम पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया
  • -जींद हिसार में प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंचा
  • -रोहतक, सोनीपत में 250 से अधिक रहा एक्यूआई
  • -पानीपत में कोयले के तंदूर नहीं जलाए जाएंगे
  • -धूल और धुआं फैलाने वाले सभी कामों पर रोक

Weather : हरियाणा। प्रदेश में जहरीली धुंध और स्मॉग के कारण प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इस बीच ठंड ने भी लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हिसार का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जींद और सोनीपत में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उधर, प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कई जिलों में यह अभी भी एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है। लोगों को जहरीली धुंध से कहीं भी राहत नहीं मिल रही है।

ढाबों पर नहीं मिलेगी तंदूरी रोटी!

पानीपत प्रशासन ने एक और कड़ा कदम उठाया है। डीसी वीरेंद्र दहिया ने ग्रैप-4 की पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले में तंदूर जलाने समेत धूल और धुआं पैदा करने वाले सभी कामों पर रोक लगा दी है। सभी सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के काम बंद कर दिए गए हैं। कूड़ा जलाने पर भी रोक है। कोयले से चलने वाले तंदूर भी नहीं जलाए जाएंगे। इसके कारण जब तक ग्रैप-4 के प्रतिबंध लागू हैं, तब तक ढाबों पर तंदूरी रोटी भी नहीं मिल सकेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआरओ पानीपत को इसका नोडल बनाया गया है। शिकायत 311 एप व समीर एप भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *