• Mon. Mar 2nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Ujjain : महाकाल को अमेरिकी डॉलर की माला अर्पित कर ‘गायब’ हुआ भक्त

बाबा महाकाल पर चढ़ाई डॉलर की माला।बाबा महाकाल पर चढ़ाई डॉलर की माला।

Ujjain

  • डोनाल्ड ट्रंप से है कनेक्शन, माला की कीमत लगभग दो लाख
  • अमेरिकी नोटों की माला देखकर मंदिर प्रशासन भी सकते में आया

Ujjain : उज्जैन। शनिवार को पहली बार किसी भक्त ने बाबा महाकाल को भस्म आरती में अमेरिकन डॉलर से बनाई नोटों की माला भेंट की है। अमेरिक नोटों की माला देखकर मंदिर प्रशासन भी सकते में रह गया। बताया जा रहा है कि इस माला में करीब 200 अमेरिकी डॉलर हैं। शनिवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान एक भक्त  ने गुप्त दान करते हुए अमेरिकी डॉलर की माला भगवान शंकर को भेंट की। यह करीब तीन फीट की माला है। महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माला किसने दी, ये नहीं पता चल पाया है। माला भगवान को अर्पित करने के बाद दान पेटी में डाल दी गई है। माला में लगे डॉलरों की कीमत करीब 2 लाख रुपए तक हो सकती है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत होने के बाद बाबा महाकाल की नगरी में आए एक भक्त ने यह माला चढ़ाई।

https://vartahr.com/ujjain-devotee-d…rland-to-mahakal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *