• Sun. Jul 27th, 2025

Sports : विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय टीम में चुनी गईं 10 खिलाड़ियों में 6 हरियाणा की

Sports

  •  हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव ने दी जानकारी
  •  सभी चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई
  •  17 से 24 अगस्त तक बुलगारिया में होगी प्रतियोगिता

Sports : चंडीगढ़। जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2025 के लिए चुनी गई भारतीय महिला टीम में हरियाणा की महिला पहलवानों को दबदबा रहा। टीम में चुनी गई कुल 10 पहलवानों में 6 हरियाणा की हैं। हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. राकेश कोच ने यह जानकारी दी और सभी चयनित पहलवानों को बधाई दी। यह चैंपियनशिप बुल्गारिया में 17 से 24 अगस्त तक होगी। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह सांगवान ने बताया कि 50 किलो भारवर्ग में पहला स्थान श्रुति (दिल्ली) और दूसरा स्थान श्वेता (कर्नाटक), 53 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान सरिका (हरियाणा) और दूसरा स्थान हिमांशी (हरियाणा), 55 किलोग्राम में पहला स्थान रीना (हरियाणा) और दूसरा स्थान धनश्री (महाराष्ट्र) का रहा। 57 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान तपस्या (हरियाणा) और दूसरा स्थान नेहा (दिल्ली), 59 किलोग्राम में पहला स्थान नेहा (हरियाणा) और दूसरा स्थान सरिका (हरियाणा) का रहा। वहीं 62 किलोग्राम में पहला स्थान अंजलि (हरियाणा) और दूसरा स्थान नितिक (दिल्ली), 65 किलोग्राम में पहला स्थान मानसी (दिल्ली) और दूसरा स्थान भूमि (उत्तर प्रदेश), 68 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान श्रेष्ठी (दिल्ली) और दूसरा स्थान मानसी (हरियाणा), 72 किलो में पहला स्थान काजल (हरियाणा) और दूसरा स्थान ज्योति (हरियाणा) और 76 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान प्रिया (हरियाणा) का रहा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित पहलवान अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस मामले की जांच होगी

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह सांगवान ने किर्गिस्तान में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान द्वारा होटल के जिम से भार मापने वाली मशीन उठाने के विवाद में जांच करवाने की बात कही है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ की तरफ शिकायत भारतीय कुश्ती संघ को मिली है। उन्होंने बताया कि किर्गिस्तान के बिश्केक में स्थित जन्नत रेजीडेंसी में भारतीय टीम ठहरी थी। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो महिला पहलवान जिम में रखी वजन मापने वाली मशीन को अपने बैग में रख रही हैं। आरोपियों में से एक महिला पहलवान हरियाणा की होने पर उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को ठेस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *