• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sports : पांच दिवसीय इंडिया कैंप का समापन, वुडबाल खेल की बारीकियां बताई

Sports

  • -वर्ल्ड वुडबाल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन
  • -इस कैंप में देश भर से 60 लड़के व लड़कियां हिस्सा ले रही

Sports : रोहतक। हरियाणा वुडबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय इंडिया कैंप का समापन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लाहस के साथ जेड ग्लोबल स्कूल रोहतक के प्रांगण में संपन्न हुआ। हरियाणा वुडबाल संघ के महासचिव अनूप राठी ने बताया कि इस पांच दिवसीय इंडिया कैंप में वुडबाल खेल की बारीकियां बताई गई और इंडोनेशिया में होने वाली वर्ल्ड वुडबाल चैंपियनशिप का खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस कैंप में देश भर से 60 लड़के व लड़कियां हिस्सा ले रही थी, जिन्होंने रोहतक में आयोजित इंडिया कैंप में तकनीकी गुर सीखें और बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन रोहतक के उद्योगपति आईसीएल ग्रुप के चैयरमेन चौधरी भूपेंद्र सिंह फौगाट ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल से शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और इंडोनेशिया में जा रहे खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मौजूद वुडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अजय सोनटके महाराष्ट्र, कोषाध्यक्ष प्रवीण मानवेटकर महाराष्ट्र, अजय सिंह मीणा राजस्थान, दिल्ली से रोबिन व हरियाणा वुडबाल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दलाल व हरियाणा वुडबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वीर सिंह आर्य व ट्रेनिंग कैंप के अयोजककर्ता सुरेश राठी, हार्दिक ढुल, डॉ रोहित राठी, पंकज मालिक , अमरपाल प्रजापति, नवीन यादव आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *