• Mon. Jul 7th, 2025

Sports : सीआईएसएफ ने अमेरिका में विश्व पुलिस फायर खेलों में जीते 64 पदक

Byadmin

Jul 7, 2025

Sports

  • भारत 560 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हुआ
  • -70 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक एथलीटों से इन खेलों में भाग लिया
  • -भारत 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा

Sports : नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बीते 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका में आयोजित किए गए विश्व पुलिस और फायर खेलों-2025 में कुल 64 पदक जीतें हैं। जिससे देश बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह आयोजन एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन है। जिसमें दुनियाभर के पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मी अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस साल 70 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक एथलीटों से इन खेलों में भाग लिया था। जिनमें हरियाणा के एथलीट भी शामिल हैं। सीआईएसएफ ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिसमें बताया कि अर्ध-सैन्यबल की टीम ने 6 स्पर्धाओं में भाग लिया और असाधारण प्रदर्शन किया। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और शानदार खेल भावना, शक्ति और टीम वर्क दिखाया। सभी की सफलता ने भारत को 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने में मदद की है।

हरियाणा के एथलीटों की उपलब्धियां

सीआईएसएफ के मुताबिक, हरियाणा के जींद जिले के गुरजीत सिंह ने प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए काफी सराहनीय योगदान दिया। जिसमें हाई जंप में स्वर्ण, हैमर थ्रो में रजत, डेकाथलॉन में कांस्य, ट्रिपल जंप में कांस्य और पोल वॉल्ट में कांस्य शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के एथलीटों ने कुश्ती में सभी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीतने वाले खिलाड़ियों में झज्जर के एएसआई/कार्यकारी सनी कुमार, सोनीपत के एचसी/जीडी अजय डागर, सोनीपत के एचसी हरीश, सोनीपत के एचसी मोहित और हिसार के एचसी अभिमन्यु शामिल हैं। एथलेटिक्स में भी हरियाणा का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसमें सूबे के हिसार की एल/एएसआई रीनू ने जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। बताते चलें कि सीआईएसएफ निरंत फिटनेस, अनुशासन और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है। विश्व पुलिस और फायर खेलों में टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे बल सदस्यों की ताकत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

https://vartahr.com/sports-cisf-won-…games-in-america/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *