• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sonipat News  : हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक : सुधा

सोनीपत में तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री सुभा सुधा।सोनीपत में तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री सुभा सुधा।

Sonipat News

  • सोनीपत में बोले मंत्री सुभाष सुधा, तिरंगा घर घर लाने का अभियान
  • झंडे को घर लाना तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का भी प्रतीक
  • ‘हर घर तिरंगा’आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान
sonipat ralley
sonipat ralley

Sonipat News : सोनीपत। आजादी की जंग में देश के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है। यह बात हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री सुभाष सुधा ने सोनीपत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के शुभारम्भ के दौरान कही। शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज़्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

14 तक चलेगा अभियान

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’अभियान 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। यह एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें हर कोई एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक, पूरे देश में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं और हमारे देश के लिए बहादुरी से लडऩे वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। इस अभियान ने युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित किया है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत की विविधता में एकता की भावना को बढ़ाया गया है।

https://vartahr.com/sonipat-news-tri…n-building-sudha/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *