• Sun. Mar 1st, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sensex : नए शिखर पर शेयर बाजार

शेयर बाजारशेयर बाजार

Sensex

  • निवेशकों ने एक दिन में कमाए 6.5 लाख करोड़
  • रेकॉर्ड 84,544 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ
  • यह सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई
  • निफ्टी 375 अंकों की उछाल के साथ 25,791 अंक पर बंद

Sensex : मुंबई। शेयर मार्केट में शुक्रवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स में करीब 1360 अंकों की तेजी आई। इस तेजी के साथ यह रेकॉर्ड 84,544 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है। वहीं शुक्रवार को निफ्टी में भी तेजी आई। निफ्टी 375 अंकों की उछाल के साथ 25,791 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई का रेकॉर्ड बनाया। शेयर मार्केट में आई इस तेजी से निवेशकों की मौज आ गई। निवेशकों ने एक ही दिन में 6.5 लाख करोड़ रुपये कमा लिए। बैंकिंग, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी के चलते निवेशकों ने जबरदस्त कमाई की। इस तेजी के कारण निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप शुक्रवार को करीब 472 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र में 465.47 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ था।

https://vartahr.com/sensex-stock-market-at-new-peak/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *