• Thu. Nov 13th, 2025

School : प्रदेश के स्कूलों में 15 नवंबर से बदलेगा समय, सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे लगेंगे

School

  • -डबल शिफ्ट स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा
  • -शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, सर्दी की दस्तक के साथ ही बदलाव का दौर

जींद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा स्कूलों के समय में 15 नवंबर से बदलाव किया जाएगा। 15 नवंबर से स्कूलों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। वहीं डबल शिफ्ट स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। जबकि पहले सुबह सात बजे लेकर साढ़े 12 बजे तक का समय रहता था। जींद शहर में दो स्कूल डबल शिफ्ट में चल रहे हैं। जिसमें से एक स्कूल भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम व दूसरा स्कूल रेलवे जंक्शन स्थित स्कूल है। गौरतलब है कि एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में गर्मियों में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक स्कूल का समय रहता है। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहता है। डबल शिफ्ट वाले स्कूल में गर्मियों में दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम सवा छह बजे तक स्कूल का समय रहता है। अब सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में 15 अक्टूबर से दूसरी शिफ्ट में स्कूल का समय दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम सवा पांच बजे तक किया गया था।

यह बदलाव होगा

अन्य स्कूलों में भी 15 नवंबर से समय में बदलाव होगा। सर्दियों के मौसम में शाम छह बजे के आसपास अंधेरा होना शुरू हो जाता है। जबकि गर्मियों के मौसम में शाम सात बजे के बाद अंधेरा होना शुरू होता है। जिलेभर में 723 राजकीय स्कूल स्कूल हैंए जिसमें से 423 प्राइमरी स्कूल हैं। जिसमें लगभग एक लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद के प्रयोग की शुरूआत हमें खुद से करनी होगी। जब हम खुद स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करेंगे और इसके लाभों से अवगत होंगे तो तभी हम इस बारे में दूसरों को और ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकेंगे।

पहले दोपहर वाली शिफ्ट के समय में किया गया था बदलाव

पिछले दिनों दोहरी शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के दोपहर वाली शिफ्ट के समय में बदलाव किया गया था। 15 अक्टूबर से दोपहर वाली शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम पांच बजकर 15 मिनट तक निर्धारित किया गया। जबकि पहले पौने एक बजे से लेकर शाम सवा छह बजे तक स्कूलों का समय रहता था।

15 नवंबर से बदलेगा स्कूलों का समय

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि 15 नवंबर से राजकीय स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। पहले की अपेक्षा स्कूल थोड़े देरी से खुलेंगे। इससे पहले पिछले दिनों दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर बाद वाली शिफ्ट के समय में बदलाव किया गया था। सर्दियों के मौसम को देखते हुए निदेशायल द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *