• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Rohtak News : सावन माह के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों ने भजन-कीर्तन करके किया शिवालय में जलाभिषेक

Rohtak News

  • -शिव भक्तों ने शिवलिंग पर भांग, गंगा जल, धतूरे, बेलपत्र, पुष्प, दूध, जल चढ़ाया
  • -भगवान शिव का अभिषेक किया और मनोकामनाएं मांगी
  • -साध्वी मानेश्वरी देवी बोली, भगवान शिव के इस जाप में इतनी शक्ति है कि मनुष्य रोगी से निरोगी हो जाता है
  • – भगवान शिव इतने दयालु हैं कि वे सदैव अपने भक्त के साथ रहते हैं और सदैव अपने भक्त की हर समस्या का समाधान करते हैं

Rohtak News : रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां गायत्री के सानिध्य में सावन माह के अंतिम सोमवार को साध्वी मानेश्वरी देवी व शिवभक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ शिवलिंग पर भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की । शिव भक्तों ने शिवलिंग पर भांग, गंगा जल, धतूरे, बेलपत्र, पुष्प, दूध, जल आदि से भगवान शिव का अभिषेक किया और मनोकामनाएं मांगी। शिव भजनों पर शिव भक्त नाचने झूमने पर विवश हुए। शिवालय में हर-हर महादेव, बम-बम भोले और ॐ नमोः शिवाय, भोले तेरी बम-बम बम भोले के जयकारे मंदिर में गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शिव जी का पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप किया। पंडित अशोक शर्मा द्वारा आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।


भगवान शिव के जाप से रोगी भी निरोगी हो जाता है

साध्वी मानेश्वरी देवी ने शिव पुराण कथा ओम नम: शिवाय और हर हर महादेव के जाप के साथ भक्तिभाव और श्रद्धा से आरंभ की। उन्होंने कहा कि कर्म तो भोगना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दो कारणों से मानव शरीर की प्राप्ति होती है । या तो हम भगवान भोलेनाथ के हो जाएं और या फिर भगवान भोलेनाथ हमारे हो जाएं। उन्होंने कहा कि यदि हमारे शरीर में अगर कोई रोग आ गया है तो श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप करो। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के इस जाप में इतनी शक्ति है कि मनुष्य रोगी से निरोगी हो जाता है। भगवान शिव इतने दयालु हैं कि वे सदैव अपने भक्त के साथ रहते हैं और सदैव अपने भक्त की हर समस्या का समाधान करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *