• Fri. Jun 27th, 2025

Rohtak News : कांग्रेस के शासन में चमकता था रोहतक, भाजपा ने सूरत बिगाड़ दी : गुलशन ईशपुनियानी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशन ईशपुनियानीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशन ईशपुनियानी

Rohtak News

  • इस बार हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • भाजपा सत्ता से बाहर होगी, भाजपा ने भ्रष्टाचार फैलाया 

Rohtak News  : रोहतक। रोहतक में शोरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशन ईशपुनियानी ने शहर की बदतर हालत पर सरकार और प्रशासन को घेरा है। गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि रोहतक के हालात जिस तरह भाजपा ने बना दिए हैं, ऐसे कभी नहीं हुए। जो रोहतक कांग्रेस के शासनकाल में चमकता था, अब उसकी हालत खराब हो गई है। शहर में जगह-जगह गड्ढे हैं और काम अधूरे पड़े हैं, बरसात का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन प्रशासन तैयारी नहीं कर पाया। नालों की सफाई अभी तक पूरी नहीं की गई। इस कारण पहली ही बरसात में शहर एक बार फिर पानी-पानी हो गया था। ईशपुनियानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और सरकार घोषणाओं पर घोषणाएं किए जा रही है। पहले जो घोषणा हो चुकी हैं, वे पूरी नहीं हो पा रही। लोग समाधान शिविरों में लाइन में लगे पड़े हैं, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं। जनता परेशान है और यह तय हो चुका है कि विधानसभा चुनाव में इस गूंगी बहरी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रस पार्टी बहुमत से जीतेगी और हरियाणा में सरकार बनाएगी।

सुध ले सरकार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि सरकार रोहतक सहित पूरे प्रदेश की सुध ले। जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों के सरकारी काम नहीं हो रहे। सरकारी डॉक्टर्स भी भ्रष्टाचार से तंग हैं। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि डीलिंग हैंड बिना रुपये दिए काम नहीं करते। ऐसे में स्पष्ट हो गया कि भ्रष्टाचारर मुक्त प्रशासन का नारा देने वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है, कम नहीं हुआ।

पूरे प्रदेश में मिल रहा समर्थन
कांग्रेस नेता गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पांच सीट जीतने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धन्यवादी दौरा कर रहे हैं। सभी जगहों पर कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को अपार समर्थन मिल रहा है। गुलशन ने कहा कि जनता ने भाजपा से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी ही जितेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

https://vartahr.com/rohtak-news-5/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *