• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Rohtak : गुरमीत को 13वीं बार मिली 21 दिनों की फरलो

Rohtak

  • हनीप्रीत रोहतक जेल लेने पहुंची, इस बार सिरसा डेरे में रहेगा
  •  डेरे से वीडियो जारी कर कहा, फिर से आपकी सेवा में हाजिर हूं

Rohtak : चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की ‘फरलो’ दी गई है। जनवरी 2024 के बाद से यह 5वीं बार है जब उसे अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया है। गुरमीत बुधवार सुबह रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर आया। उसे लेने के लिए सिरसा डेरे से हनीप्रीत आई थी। इस बार वह फरलो के दौरान सिरसा में स्थित डेरा के मुख्यालय में रहेगा। डेरा के प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि उसे 21 दिन की फरलो मिली है। एक वीडियो में सिंह को डेरा के स्थापना दिवस से पहले अपने अनुयायियों को बधाई देते हुए सुना जा सकता है।

दिल्ली चुनाव के दौरान मिली थी 30 दिन की फरलो

दिल्ली में फरवरी में संपन्न विधानसभा चुनाव से पहले, जनवरी में सिंह (57) को 30 दिन की पैरोल दी गई थी। सिंह अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है। सिंह को पिछले साल एक फरवरी को 20 दिन की पैरोल मिली थी। वह पैरोल भी उसे पांच अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मिली थी। संयोग से बीते कुछ वर्षों के दौरान सिंह को पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनाव के समय पैरोल और फरलो मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *