• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Road Accident : फतेहाबाद में ट्रक में घुसी कार, डॉक्टर की पुत्रवधु की मौत

Road Accident

  • सुबह चार बजे घर से निकले थे, पांच बजे हादसा हुआ

 

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।

सिरसा के एक डॉक्टर की पुत्रवधु ममता चौधरी थी। वह अपनी बेटी और बहन के साथ कैब किराए पर लेकर सिरसा से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली से इन्हें माता वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

फतेहाबाद। भूना रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मरने वाली महिला सिरसा के एक डॉक्टर की पुत्रवधु ममता चौधरी थी। वह अपनी बेटी और बहन के साथ कैब किराए पर लेकर सिरसा से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली से इन्हें माता वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। सुबह करीब पांच बजे फतेहाबाद में गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।  गाड़ी में आगे बैठी महिला की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल फतेहाबाद लाया गया है।  वहीं, ममता की बहन और बेटी घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

ससुर सिरसा में चलाते हैं अस्पताल

बताया जा रहा है कि  Road Accident में मरने वाली ममता चौधरी के ससुर सिरसा के अंबेडकर चौक में ओपी आई क्लीनिक चलाते हैं। डॉक्टर ओपी चौधरी की पुत्रवधू ममता चौधरी (पत्नी अभय चौधरी) अपनी बेटी 18 वर्षीय मन्नत और बहन शालू के साथ सुबह 4:00 बजे के आसपास अर्टिगा गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी चालक चला रहा था।

यह बोले परिजन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ममता को दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकड़नी थी और इससे पहले हिसार में भी  उन्हें रुकना था। इसलिए वह सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। करीब 5 बजे के आसपास गाड़ी फतेहाबाद के भूना रोड ओवरब्रिज पर पहुंची तो गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। बताया जा रहा की ममता गाड़ी में आगे बैठी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। मन्नत और शालू को भी चोट आई हैं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *