• Wed. Jan 21st, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Rewari News : रेवाड़ी में रेप पीड़ित की गला दबाकर हत्या

Rewari NewsRewari News

Rewari News

  • महिला के वेश में आया था हत्यारा
  • रेप के आरोपी पर ही हत्या किए जाने का आरोप
Rewari News
Rewari News : मौके पर पहुंची पुलिस।

Rewari News : थाना खोल के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित की मंगलवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारा सूट-सलवार पहने नजर आ रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला ने 16 जुलाई को गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपित महिला पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को महिला का भाई उसके घर आया था। उसका पति रात को नौकरी पर चला गया। दोनों भाई-बहन अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। तभी आधी रात को गांव का ही युवक सूट सलवार में उसकी बहन पर हमला कर रहा था। इसके बाद उसने चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
सीसीटीवी में खुलासा
पुलिस ने महिला के मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो उसमें सूट-सलवार पहने एक युवक उसके घर से निकलता दिखाई दिया। चेहरा ढका होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी सुधीर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।

https://vartahr.com/rewari-news-rape…-death-in-rewari/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *