चंडीगढ़: हरियाणवी गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवाद में फंसे लोकप्रिय रैपर Badshah ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
इस गाने में कथित आपत्तिजनक बोल और दृश्यों को लेकर मामला दर्ज होने के बाद Haryana Police ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने जारी किया नोटिस
Panchkula पुलिस ने बादशाह को तत्काल पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और विभिन्न संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
वीडियो संदेश में मांगी माफी
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में बादशाह ने कहा कि उनके नए गाने के कुछ बोल और दृश्य से हरियाणा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने कहा:
“मैं हरियाणा से हूं और अपनी संस्कृति पर गर्व करता हूं। मेरा कभी किसी महिला या बच्चे के बारे में गलत बोलने का इरादा नहीं था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं दिल से माफी चाहता हूं।”
वीडियो में क्या दिखाया गया
पुलिस के अनुसार गाने के वीडियो में नाबालिग लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूल बैग फेंकते और पढ़ाई से भागते हुए दिखाया गया है।
जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो में सरकारी स्कूल परिसर और हरियाणा रोडवेज की बस दिखाने के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।
इसके अलावा पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति विवादित गाने से संबंधित आपत्तिजनक रील या वीडियो बनाकर साझा करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”
