• Mon. Feb 24th, 2025

Ram Mandir : राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, 33 साल तक की रामलाल की सेवा, गुरुवार को सरयू में ‘जलसमाधि’

Ram Mandir

  • -3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • -पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया, कहा- वे हमेशा भगवत सेवाओं के िलए याद रखे जाएंगे

Ram Mandir : अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्येंद्र दास काफी समय से मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती किया गया। उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि सुबह 8 बजे उनका निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से अयोध्या ले जाया जा रहा है।

1 मार्च 1992 को मुख्य पुजारी नियुक्त

अंतिम संस्कार 13 फरवरी को सरयू नदी के किनारे किया जाएगा। आचार्य सत्येंद्र दास ने लगभग 33 वर्षों तक राम मंदिर की सेवा की। फरवरी 1992 में जब राम जन्मभूमि की ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंप दी गई थी, तब पुराने पुजारी महंत लालदास को हटाने की चर्चा हुई। इसके बाद, 1 मार्च 1992 को विनय कटियार, अशोक सिंघल और विश्व हिंदू परिषद के अन्य नेताओं की सहमति से सत्येंद्र दास को मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया। राम मंिदर आंदोलन से जुड़े िदग्गजों व प्रमुख राजनेताओं ने कहा है कि आचार्य सत्येंद्र दास का निधन अयोध्या के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने दशकों तक राम मंदिर की सेवा की और उनकी अनुपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी।

रामलला की मूर्ति को बचाया था

आचार्य सत्येंद्र दास ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान रामलला की मूर्ति को बचाया था। उन्होंने कहा था कि वह उस समय वहीं मौजूद थे और रामलला को बचाने में लगे हुए थे। दास ने बताया था कि कैसे 6 दिसंबर को उन्होंने रामलला की मूर्ती को विध्वंस से बचाया था। जब उत्साहित कार सेवक विवादित ढांचे को तोड़ने लगे थे उस समय मैंने भोग लगाकर रामलला का पर्दा बंद कर दिया था। आचार्य सत्येंद्र दास ने 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की उपाधि प्राप्त की थी।

https://vartahr.com/ram-mandir-ram-t…aryu-on-thursday/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *