• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Premanand Maharaj वृंदावन के संत गुरु प्रेमानंद महाराज से ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने की भेंट

Byadmin

Jan 16, 2026 #Premanand Maharaj

Premanand Maharaj

  • -बच्चों का भविष्य, सही लक्ष्य और संयम पर हुई गहन चर्चा
  • -गलत आदतों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा
  • -ALLEN में प्रतिदिन की शुरुआत प्रार्थना से होती है

वृंदावन। वृंदावन के प्रसिद्ध संत गुरु प्रेमानंद महाराज से हाल ही में देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों के भविष्य, जीवन में सही लक्ष्य निर्धारण और संयम के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरु प्रेमानंद महाराज ने कहा कि “बच्चे ही हमारे देश का आने वाला भविष्य हैं। उनके भीतर अपार संभावनाएं छुपी हैं। जीवन में सफलता के लिए सही लक्ष्य और संयम सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।” उन्होंने नई पीढ़ी से नशे और गलत आदतों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जब युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी उनमें देश और समाज की सेवा का भाव जागता है।

देशभर में 4 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे

ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने महाराज जी को बताया कि उनके संस्थान से देशभर में लगभग 4 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो महाराज जी के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ALLEN में प्रतिदिन की शुरुआत प्रार्थना से होती है और महाराज जी के संदेशों का बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। विद्यार्थियों के व्यवहार और सोच में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है।

विद्यार्थी ही कल के भविष्य

इस पर गुरु प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का डॉक्टर, शिक्षक, जनप्रतिनिधि या समाजसेवी बनेगा। कोई अच्छा डॉक्टर बनेगा तो अनेक लोगों को राहत देगा, कोई अच्छा शिक्षक बनेगा तो आने वाली पीढ़ियों को दिशा देगा और कोई जनप्रतिनिधि बनेगा तो समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा। इन्हीं बच्चों से भविष्य के भारत का निर्माण होगा।
गौरतलब है कि ALLEN इंस्टीट्यूट भारत का एक प्रमुख कोचिंग संस्थान है, जो मुख्य रूप से JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। कोटा से शुरू हुआ यह संस्थान आज देशभर में अपनी गुणवत्ता और परिणामों के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *