• Wed. Jan 21st, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Politics : पूर्व मंत्री संपत ने कांग्रेस छोड़ी, खड़गे को भेजा त्यागपत्र

Politics :

  • विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार उठा रहे थे हुड्डा गुट पर उंगली
  • खड़गे को भेजे त्यागपत्र में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का विस्तार से जिक्र किया

हिसार। राज्य के पूर्व मंत्री एवं संपत सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजते हुए प्रदेश कांग्रेस की स्थिति पर फिर सवाल उठाए हैं। पिछले दिनों रोहतक की इनेलो रैली में शिरकत करने के अलावा राव नरेन्द्र को प्रदेश अध्यक्ष व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सीएलपी लीडर बनाए जाने के बाद वे लगातार सवाल उठा रहे थे। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में नलवा से टिकट न मिलने व बाद में आए चुनाव परिणामों के बाद से ही संपत सिंह लगातार किसी न किसी बहाने कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं।

इनको भेजा त्यागपत्र

रविवार को उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा और इसे मीडिया को भी भेज दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह को भी इस्तीफे की प्रति भेजी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को लिखे इस्तीफे में उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस में आने से लेकर मौजूदा समय तक का विस्तार से जिक्र किया है कि किस प्रकार उन्हें लगातार हाशिए पर धकेला गया। संपत सिंह ने अपने इस्तीफे में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल, राव इन्द्रजीत, कुलदीप बिश्नोई, धर्मबीर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक तंवर, डॉ. अरविंद शर्मा व अवतार भड़ाना, श्रुति चौधरी, किरण चौधरी, सावित्री जिंदल व नवीन जिंदल का विस्तार से जिक्र किया है कि किस प्रकार उन जैसे दिग्गजों को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *