• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Political : हरियाणा से भाजपा की रेखा बनी राज्यसभा सांसद

चुनाव अधिकारी अशोक मीना ने रेखा शर्मा को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।चुनाव अधिकारी अशोक मीना ने रेखा शर्मा को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।

Political

  • -कांग्रेस ने नही उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध चुनी गईं शर्मा
  • -नामांकन के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी ने दिया जीत का प्रमाण पत्र
  • रेखा शर्मा का कार्यकाल 2028 तक रहेगा

Political : चंडीगढ़। भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा शुक्रवार को निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गई। उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार नहीं उतारा गया था। इसलिए अब चुनाव नहीं होगा। विधानसभा में शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन चुनाव अधिकारी अशोक मीना ने रेखा शर्मा को जीत का प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। बतौर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का कार्यकाल 2028 तक रहेगा। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने 10 दिसंबर को नामांकन भरा था और 13 दिसंबर को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार न होने के कारण वह निर्विरोध जीत गई।

1964 में जन्मी रेखा

वर्ष 1964 में जन्मी रेखा शर्मा ने उत्तराखंड से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री लेने के बाद मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में डिप्लोमा किया। हालांकि, इसके बाद उनका करियर सीधे राजनीति को ओर बढ़ निकला। हरियाणा में पंचकूला भाजपा की जिला सेक्रेटरी थीं। साथ ही साथ मीडिया विभाग भी संभाला करती थीं। इसमें उनकी एडवरटाइजिंग की पढ़ाई काफी काम आई। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का चेयरपर्सन लगाया गया था। जिसके बाद 2018 में उनका कार्यकाल दोबारा बढ़ा दिया गया था। रेखा शर्मा लगभग 9 वर्ष तक राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रही हैं।

https://vartahr.com/political-bjps-r…-mp-from-haryana/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *