• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Narwana : तेजधार हथियारों से काटकर युवक की हत्या

Byadmin

Oct 21, 2024
नागरिक अस्पताल में घायलों से बातचीत करते हुए डीएसपी।नागरिक अस्पताल में घायलों से बातचीत करते हुए डीएसपी।

Narwana

  • -छह युवकों ने पहले नाम पूछ फिर किया हमला
  • -कोचिंग सेंटर से लौट रहा था छात्र, तभी वादात

Narwana : जींद। नरवाना में कोचिंग से लौट रहे छात्र की करीब 6 युवकों ने तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी, बचाव में आए दो युवक घायल हो गए। नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव ढाकल निवासी छात्र आर्यन (18) नरवाना में कोचिंग लेने के आता था। सोमवार शाम को कोचिंग के बाद वह घर वापस लौट रहा था। लघु सचिवालय के पास लगभग छह युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों व बिंडो से हमला कर दिया। उसके साथी गांव के ही मनदीप व जसमेर उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर युवक फरार हो गए।

अस्पताल में दम तोड़ा

आसपास के लोगों ने घायल आर्यन को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी रामनिवास, सीआईए स्टाफकर्र्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक पर हमले के पीछे वजह क्या रही। आर्यन परिवार का इकलौता चिराग था। 12वीं पास करने के बाद वह नरवाना में कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था।

https://vartahr.com/narwana-man-hack…rp-edged-weapons/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *