• Tue. May 13th, 2025

Kurukshetra : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आगाज

यज्ञ में पूर्ण आहूति देते सीएम नायब सैनी और अन्य अतिथिगण।यज्ञ में पूर्ण आहूति देते सीएम नायब सैनी और अन्य अतिथिगण।

Kurukshetra

  • -उद्घाटन समारोह के दौरान पवित्र ग्रंथ गीता का महापूजन भी हुआ
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जांजीबार की सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानं
  • महाराज सहित अतिथियों ने ब्रह्मसरोवर पर किया गीता पूजन, गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति
  • तंजानिया पवेलियन व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी किया विधिवत उद्घाटन व अवलोकन
  • सैनी बोले, प्रदेश सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को मिला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा

Kurukshetra : कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान मंत्र उच्चारण और शंखनाद की गुंजायमान ध्वनि के बीच पवित्र ग्रंथ गीता के महापूजन के साथ ही गुरुवार से मुख्य कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जांजीबार की सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और ब्रह्मसरोवर पर पूजन किया। इससे पहले सभी गणमान्य लेागों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 के पार्टनर देश तंजानिया के पवेलियन का उद्घाटन किया और वहां के खान-पान, रहन-सहन, परिधानों को दर्शाने वाले स्टॉल का अवलोकन किया।

दिख रही हरियाणा की संस्कृति

हरियाणा के जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की 10 साल की उपलब्धिों को विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके अलावा, सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में हरियाणा की संस्कृति को भी दर्शाया गया है।

सरकार के प्रयासों से मिला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा : सैनी

मुख्यमंत्री ने गीता महोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला। 28 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आरम्भ हो चुका है जो 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान मानवमात्र को श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश दिया जाएगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया सहयोगी देश तथा ओडिशा सहयोगी राज्य है। सहयोगी राज्य ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर, पुरी, उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, गुजरात में द्वारिकधीश, उज्जैन में महाकालेश्वर और जयपुर में ठिकाना मंदिर गोविंद देव में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *