• Mon. Mar 2nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

harayana :  गुरुग्राम में फिटजी कोचिंग सेंटर पर छापे, छात्रों से पैसे ले सेंटर बंद किया

Byadmin

Apr 24, 2025

harayana

  • -धन शोधन के मामले में ईडी की टीम ने आठ ठिकाने खंगाले
  • -कोचिंग सेंटरों से मिली धन राशि को निजी कामों में प्रयोग किया

harayana : गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचिंग संस्थान ‘फिटजी’ के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत बृहस्पतिवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आठ परिसरों पर छापे मारे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले ‘फिटजी’ ने हाल में अपने केंद्र अचानक बंद कर दिए थे, जिससे कई छात्र मुश्किल में पड़ गए थे। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, नोएडा एवं गुरुग्राम में संस्थान, इसके प्रवर्तक डी के गोयल और कुछ अन्य लोगों से जुड़े आठ स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

देशभर में कई सेंटर बंद किए

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में देश भर में कई फिटजी केंद्र बिना किसी सूचना के अचानक बंद कर दिए गए थे। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पूरे साल के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया था लेकिन फिटजी ने अपने केंद्र अचानक बंद किए जाने के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया जिससे 12,000 छात्रों का भविष्य अनिश्चितता में फंस गया।

यूपी और दिल्ली में एफआईआर

हालांकि ईडी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुबह से ही कोचिंग सेंटर पर टीम कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर से वसूले गए पैसों का दुरुपयोग किया गया। अब ईडी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि पैसों का गलत इस्तेमाल कैसे और किन उद्देश्यों के लिए किया गया। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।

https://vartahr.com/haryana-raid-on-…ey-from-students/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *