• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana : प्रदूषण और धुंध ने बिगाड़े हालात, पानीपत में 5वीं तक के स्कूल बंद

स्मॉग के बीच गुजरते वाहन।स्मॉग के बीच गुजरते वाहन।

Haryana

  •  13 और जिलों में जल्द हो सकता है स्कूल बंद होने का ऐलान
  •  बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी
  •  छठी कक्षा से छात्राें को मास्क पहनकर आना होगा
  •  हरियाणा में सुबह के समय छाई धुंध, दृश्यता 10 से 30 मीटर रही
  •  सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में घनी धुंध का येलो अलर्ट
  •  24 घंटे में ही रात का पारा 2.5 डिग्री तक गिरा
  •  हरियाणा के 8 शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित, एक्यूआई 400 के पार

Haryana : जींद। प्रदेश में धुंध और प्रदूषण के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगी हैं। प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण और धुंध के चलते पानीपत के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। पानीपत प्रशासन की ओर से इसे लेकर आधिकारिक आदेश जारी हुआ है। यहां अब पांचवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। वहीं छठी से बारहवीं तक के बच्चों को मास्क पहनकर स्कूल आना होगा। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही 13 और जिलों में प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण का स्तर 400 से ऊपर चल रहा है। जींद में रविवार को भी एक्यूआई अधिकतम 380 तक पहुंचा, जबकि एवरेज 303 पर रहा 301-400 वैरी पूअर (लंबे समय तक एक्सपोजर पर सांस की बीमारी होने का खतरा), 400-500 बेहद गंभीर जो स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है और सांस की बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

ठंड भी दे रही दस्तक

प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड भी दस्तक दे रही है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 51 प्रतिशत तो हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जो पूरा दिन ठंड का अहसास करवाती रही।

आसमान में छाई स्मॉग की चादर

प्रदेश के जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में रविवार को पूरे दिन आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। छुट्टी के चलते सड़कें भी सुनसान रही। लोगों ने घरों में रह कर ही अपना दिन व्यतीत किया। हवा की गति तेज होने के चलते दिनभर ठंड से सिरहन होती रही।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में बारिश के भी आसार बने हैं। अगर बारिश होती है तो यह आसमान में छाए धूल कणों को धोने का काम करेगी। जिससे वातावरण शुद्ध होगा।

बढ़ रहीं बीमारियां

इस समय मौसम बीमारियां बढ़ रही हैं। कभी दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगता है। कभी ठंडक का अहसास होता है। जिसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से भी सांस के रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। बच्चों में वायरल, जुखाम जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

https://vartahr.com/haryana-pollutio…losed-in-panipat/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *