• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana News

  • -डॉ. अमित व्यास बोले, अन्याय के विरुद्ध संगठित रूप से संघर्ष किया
  • -लगातार अभियान के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया गया
  • -यह नियुक्तियां लंबे समय से लंबित पड़ी थीं
  • -चयनित अभ्यर्थी मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक असमंजस में थे

Haryana News  :  चंडीगढ़। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अमित व्यास और उपाध्यक्ष डॉ शुभ प्रताप सोलंकी की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से बार बार अनुरोध किया गया था कि 137 चिकित्सा अधिकारियों की दूसरे चरण की सूची जल्द ही जारी की जाए। हरियाणा सरकार द्वारा HCMS-I भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 21 अप्रैल 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन करवा चुके 137 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति सूची अंततः 20 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियां लंबे समय से लंबित थीं, जिसके कारण चयनित अभ्यर्थी मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक असमंजस में थे।

संघर्ष की जीत, एकता की मिसाल

यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) ने इस अन्याय के विरुद्ध संगठित रूप से संघर्ष किया। विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन, मीडिया संवाद, विभागीय पत्राचार और सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से सरकार पर लगातार दबाव बनाया गया। इस सामूहिक प्रयास में हर चयनित डॉक्टर की भागीदारी एवं प्रतिबद्धता ही इस सफलता की नींव बनी।

यूडीएफ प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित व्यास ने कहा

 

“यह जीत हर उस डॉक्टर की है जिसने अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई। यह संघर्ष केवल नियुक्तियों तक सीमित नहीं था, बल्कि आत्मसम्मान, अधिकार और भविष्य के लिए था। हमने यह सिद्ध किया कि यदि डॉक्टर्स संगठित हों, तो कोई भी प्रशासनिक बाधा बड़ी नहीं होती।”

उपाध्यक्ष डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी ने कहा

“हमारी प्राथमिकता रही है कि चयनित डॉक्टर्स को न्याय मिले। यह नियुक्ति पत्र उसी सतत प्रयास का परिणाम हैं। अब हमारी माँग है कि शीघ्र मेडिकल जांच एवं कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करवाई जाए, ताकि डॉक्टर्स प्रदेश सेवा में योगदान दे सकें।”

https://vartahr.com/haryana-news-udf…fficers-released/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *