• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

haryana News : राष्ट्रपति का दौरा स्थगित, प्रशासन की ओर ओर से चल रही थी तैयारियां

haryana News :

  • -18 अक्तूबर को अंबाला में एयरफोर्स के कार्यक्रम में आना था
  • -अब जल्द ही कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी

 

अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति 18 अक्तूबर को अंबाला में एयरफोर्स के कार्यक्रम में आने वाली थीं। अब उनका यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पुराने और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वायुसेना ठिकानों में से एक है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे की खबर मिलते ही प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, प्रोटोकॉल व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले राष्ट्रपति सचिवालय की विशेष टीम और प्रोटोकॉल अधिकारी का दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लेने वाले थे। इस दौरे में राष्ट्रपति के ठहरने, सुरक्षा घेरा, और कार्यक्रम स्थल की समीक्षा की योजना थी लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित होने के कारण प्रशासन की सारी तैयारियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

कारणों का खुलासा नहीं

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार्यक्रम किस कारण से स्थगित किया गया है। राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम और अन्य आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के चलते फिलहाल अंबाला का दौरा टाल दिया गया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि आने वाले समय में जब एयरफोर्स कार्यक्रम की नई तारीख तय होगी, तो राष्ट्रपति मुर्मू का अंबाला दौरा पुनः निर्धारित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *