• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana News :  उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को बारिश से राहत

Byadmin

May 30, 2025

Haryana News

  • -नौतपा के पांचवें दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात
  • -अभी मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना

Haryana News : रेवाड़ी। नौतपा के पांचवें दिन दोपहर बाद तक उमस भरी गर्मी ने लोगों के जमकर पसीने छुड़ाए। शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात ने राहत दिलाने का काम किया। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का प्रकोप बना रहा। नौतपा खत्म होने तक मौसम में बार-बार बदलाव आ सकता है। बार-बार हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वीरवार को सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने का काम करती रही। भारी उमस के कारण कूलरों की हवा भी बेअसर होकर उमस बढ़ाने लगी। एसी और पंखे की हवा से ही गर्मी का बचाव किया गया। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 38.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री बढ़कर 25.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के तापमान में कमी के बावजूद हवा में नमी का स्तर 60 फीसदी तक बने रहने से उमस भरी गर्मी ने अधिक तापमान के साथ खुश्क गर्मी से भी ज्यादा परेशान किया। लोगों शाम तक उमस के कारण पसीने से तर-बतर नजर आते रहे। शाम के समय कई इलाकों में हल्की बरसात के बाद मौसम का मिजाज कुछ ठंडा हो गया। शाम तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण और बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था।

नहीं तप रहा इस बार भी नौतपा

इस बार नौतपा 2 जून को खत्म होगा। मान्यता है कि नौतपा के दिनों में धरती तेज गर्मी से तपती है, तो इससे मानसून के दौरान अच्छी बरसात होती है। अगर नौतपा में गर्मी नहीं होती और बारिश होती है, तो मानसून के दौरान कम बारिश होने या सूखा पड़ने की आशंका रहती है। गत वर्ष की तरह इस बार भी नौतपा के दिनों में तापमान सामान्य से कम रहा है। अब बारिश भी शुरू हो गई है। नौतपा खत्म होने तक मौसम में बार-बार बदलाव आने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, जिससे नौतपा अपेक्षाकृत ठंडा बना रह सकता है।

https://vartahr.com/haryana-news-hum…ng-brings-relief/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *