• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana News

  • सेंट्रल जेल वन व टू में बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र
  • जेल प्रशासन ने रोली, अक्षत के साथ राखी और मिठाई की भी व्यवस्था की
  • सेंट्रल जेल वन व टू के बाहर बहनों का तांता लगा हुआ

Haryana News : हिसार। रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी आयु की कामना की। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को सलाखें भी नहीं रोक पाईं। शनिवार को सुबह से ही सेंट्रल जेल वन व टू के बाहर बहनों का तांता लगा हुआ था। जेल प्रशासन ने भी किसी सजाफ्ता कैदी या फिर हवालाती की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए अलग से व्यवस्था की हुई थी। राखी बांधने के लिए आने वाली बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जेल प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। हालांकि बहनों द्वारा घर से लाई गई राखियां व मिठाई को जेल प्रशासन ने अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी हुई थी। जेल प्रशासन ने बंदियों और उनकी बहनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की थी। इतना ही नहीं जेल परिसर के अंदर बहनों के लिए बैठने व पानी आदि का व्यापक प्रबंध था। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से ही जेल के बाहर मिलने आए लोगों की लंबी कतारें लगी थीं। रक्षाबंधन पर महिलाओं की भारी भीड़ को देखते जेल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। सेंट्रल जेल टू में जेल प्रशासन ने 10-15 महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें जेल के अंदर निश्चित स्थान पर बंदी भाइयों को राखी बांधने की अनुमति दी। इस दौरान रोली, अक्षत के साथ राखी और मिठाई की भी व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि 15-20 मिनट की राखी बांधने की प्रक्रिया के बाद बहनों को वापस भेजा जा रहा था। राखी बांधने आई कई बहनों के साथ छोटे बच्चे भी थे, उन्हें भी जेल प्रशासन की ओर से अंदर जाने दिया जा रहा था। अपने भाइयों को राखी बांधने के बाद बाहर आई बहनों थोड़ा भावुक नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *