• Mon. Mar 2nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

haryana news : हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन सोनिया सुनी शिकायतें और दिए निर्देश 

haryana news

  • सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पीड़ितों से मिली और शिकायतें सुनी 
  • महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है हरियाणा राज्य महिला आयोग : सोनिया अग्रवाल
  • आयोग में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पीडि़त महिलाओं को दिलाया जाता है उचित न्याय
  • राई निवासी शालिनी मंगला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए वाईस चेयरपर्सन ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

haryana news

हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की शिकायतों की सुनवाई ।haryana news : सोनीपत । हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने गुरुवार को रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला की घरेलू हिंसा, दहेज की मांग, मानसिक उत्पीडन, धोखाधड़ी को लेकर महिला आयोग के पास कोई भी शिकायत आती है तो आयोग तुरंत उसपर कार्यवाही करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाता है, ताकि महिलाओं पर किसी प्रकार का अत्याचार न हो सके। शिकायतों की सुनवाई के दौरान राई निवासी शालिनी मंगला ने बताया कि कोई व्यक्ति उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शालिनी मंगला की इस शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए वाईस चेयरपर्सन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ राई थाना में एफआईआर दर्ज की जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। इसके अलावा अंबाला की एक पत्रकार सान्या सोबती ने आयोग को शिकायत दी थी कि एक कार्यक्रम के दौरान किसी अन्य पत्रकार ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस शिकायत पर वाईस चेयरपर्सन ने अंबाला के बलदेव नगर थाना के एसएचओ को निर्देश दिए कि अगले दो दिन में इस शिकायत की जांच कर रिर्पोट आयोग को पहुंचाएं और संबंधित व्यक्ति को गिफ्तार भी करें।

बेहतरीन नीतियां लागू की

सोनिया  ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं के कल्याण के लिए एक से एक बेहतरीन नीतियां लागू की गई हैं। इनका हमें पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। विशेष रूप से दुर्गा शक्ति वाहिनी का संचालन किया जा रहा है। महिला हैल्पलाइन को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। वाईस चेयरपर्सन ने कहा कि महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग पूर्ण ईमानदारी, कर्मठता व समर्पित भाव से कार्यरत है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने खिलाफ होने वाले अन्याय के विरूद्घ चुप न बैठें। आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करायें। महिलाओं की हर शिकायत व समस्या की गंभीरता के साथ सुनवाई की जाती है। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग उपलब्ध है। इससे पहले वाईस चेयरपर्सन सुदेश मलिक के आमंत्रण पर चाय के कार्यक्रम में जटवाड़ा भी पहुंची। इस मौके पर अबाला शहर स्थित बलदेव नगर थाना के एसएचओ संदीप सिंह, एसआई सुलतान, एसआई देवेन्द्र कौर, एएसआई सोनिया व युद्घवीर सहित शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *