Haryana Mini Golf Team :
नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित 11वी सब जूनियर रास्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता 2025-26 जो के 4 से 10 जनवरी 2026 को हुई जिनका आज खिलाड़ियों का रोहतक रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया
हरियाणा के मिनीगोल्फ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। यह सफलता मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।
मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव वीर सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में टीम के कोच ललित कुमार (पंचकुला) एवं टीम मैनेजर सार्थक प्रशार (मुलाना, अंबाला) के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
सब-जूनियर वर्ग (स्ट्रोक – एकल)
देवांश पम्मा (जिला पंचकुला) ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक 🥉 अपने नाम किया।
कोच: ललित कुमार
जूनियर वर्ग (नॉकआउट – एकल)
हर्ष स्वर्णकार (जिला रोहतक) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक 🥉 जीता।
कोच: ललित कुमार (पंचकुला)
जूनियर वर्ग (नॉकआउट – मिक्स डबल)
यश शर्मा एवं वंशिका शर्मा (दोनों जिला कुरुक्षेत्र) की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक 🥉 हासिल किया।
कोच: कुलदीप सिंह (कुरुक्षेत्र)
जूनियर वर्ग (नॉकआउट – डबल)
युवराज कालरा (जिला अंबाला) एवं यश शर्मा (जिला कुरुक्षेत्र) की जोड़ी ने भी कांस्य पदक 🥉 जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाया।
कोच: ललित कुमार (पंचकुला)
रोहतक रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
प्रतियोगिता से लौटने पर आज रोहतक रेलवे स्टेशन पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन डॉ. दीपक भारद्वाज (एडवोकेट), एडवोकेट देवेंद्र सैनी, वीर सिंह आर्य, सुनील दुग्गल सहित अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और टीम मैनेजर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ हरियाणा

