• Sat. May 24th, 2025 11:52:39 AM

Haryana : प्रदेश में इस सप्ताह लंबी छुट्टियां

Haryana

  • शिक्षण संस्थान और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद
  • कर्मचारी करेंगे सैर सपाटा और मनाएंगे त्योहार
  • चार नवंबर को ही खुल सकेंगे शिक्षण संस्थान

Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा में दीपावली और उसके आसपास कर्मियों को लंबी छुट्टियां मिलने जा रही हैं। अर्थात सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और कर्मचारी आराम से सैर सपाटा कर सकेंगे। एक-दो नहीं, पूरे पांच दिन शिक्षण संस्थान बंद रहने वाले हैं। कॉलेज, यूनिवर्सिटी के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी लंबा अवकाश मिलने वाला है, क्योंकि राज्य में दिवाली पर शुरू होने वाले अवकाश 3 नवंबर तक चलने वाले हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नए आदेश के बाद यह अच्छी खबर आई है। दरअसल, पहले हरियाणा में दिवाली की छुट्टी 2024 गुरुवार, 31 अक्टूबर और शुक्रवार 1 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन अब ये तारीखें बदलकर 30 और

31 अक्टूबर कर दी हैं।

हरियाणा में दिवाली छुट्टी की तारीख सरकार की छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक राज्य में 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली की छुट्टी होगी। फिर 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी होगी। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ स्कूलों में अवकाश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

एक नवंबर को हरियाणा दिवस

हरियाणा दिवस की छुट्टी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाता है। इस बार 1 नवंबर 2024 का दिन शुक्रवार पड़ रहा है। स्कूलों और सरकारी ऑफिसों में हरियाणा दिवस की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद 2 नवंबर शनिवार और 3 नवंबर रविवार हो जाएगा,. अर्थात शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस तरह से कुल 5 दिनों की मौज होने वाली है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, हरियाणा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों समेत अन्य सरकारी कर्मियों को भी लंबी छुट्टी मिलने वाली है। हरियाणा गवर्नमेंट की ओर से जारी नए नोटिस के तहत दिवाली 2024 की छुट्टी की तारीख पर कन्फ्यूजन दूर हुआ है। इसके साथ ही, दिवाली हॉलिडे 2024 एक दिन पहले होने से लोगों को 1 दिन का अतिरिक्त अवकाश मिल गया है। वापस स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सोमवार, 4 नवंबर 2024 से खुलेंगे।

https://vartahr.com/haryana-long-hol…eek-in-the-state/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *