Gangaster
- एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग में शामिल दो बदमाशों का मंगलवार देर शाम गाजियाबाद में हुआ था एंकाउटर
- हरियाणा, दिल्ली व यूपी एसटीएफ ने की थी संयुक्त कार्रवाई, गोल्डी व रोहित गोदारा गैंग के बताए जा रहे थे बदमाश
Gangaster : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार देर शाम यूपी, दिलली व हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त एंकाउटर में ढेर हुए दो बदमाशों में से वीरवार को एक बदमाश अरूण का परिवार सामने आया और तीन स्टेट की पुलिस के संयुक्त एंकाउटर पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार ने कहा अरूण तो हरिद्वार गया हुआ था और उनके पास उसकी मौत की खबर आई। पुलिस ने फर्जी एंकाउटर दिखाकर अरूण की हत्या की है। बुधवार देर शाम गाजियाबाद में हुए एंकाउटर में रोहतक के गांव काहनी निवासी रविंद्र व सोनीपत की मयूर विहार कॉलोनी निवासी अरूण की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। दोनों बदमाशों का बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग में सीधा हाथ बताया जा रहा था।
हरिद्वार के लिए घर से बुलाकर ले गया था दोस्त
बृहस्पतिवार को सामने आए अरूण के परिवार ने कहा कि उसका दोस्त हरिद्वार के लिए उसे घर से बुलाकर ले गया था और पुलिस ने उसे मार दिया। पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी चार बेटियां व दो बेटे हैं। अरूण शूगर का मरीज और अविवाहित था। मां सविता ने कहा कि दोपहर को उसका दोस्त उसे हरिद्वारा जाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। वह तो वापस नहीं आया, परंतु पुलिस ने अरूण को मारकर अंकुर व अरूण की जोड़ी तोड़ दी।
एक्ट्रेश के घर फायरिंग में नहीं था शामिल
भाई अंकुर ने कहा कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों में उसका भाई नहीं था। हेलमेट वाला अरूण इसलिए नहीं हो सकता क्योंकि वह शूगर का मरीज है। पुलिस ने अपनी नामाकी छुपाने के लिए उसके भाई का फर्जी एंकाउटर किया है। मेरे भाई के खिलाफ तो अभी तक मारपीट का केस भी नहीं था और पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रख दिया। सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
नु, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, सुमित्रा, कमलेश, नेहा, विकास और फूलपति के रूप में हुई है।
