• Wed. Jan 21st, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Expose Congress's Lies

Expose Congress’s Lies

  • कांग्रेस के झूठ को एक्सपोज करने के लिए नए तेवरों में उतरेगी मीडिया टीम,
  • मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिए मंत्र

चंडीगढ़। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को एक्सपोज करने के लिए अपनी मीडिया टीम को नए मंत्र दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने मीडिया टीम के प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को और अधिक मजबूती के साथ कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का खुलासा करने के टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया दोनों सत्रों के दौरान पूरे समय कार्यशाला में रहे।

Expose Congress's Lies

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कार्यशाला में पहुंचे

कार्यशाला के दूसरे सत्र में 3.30 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कार्यशाला में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के प्रवक्ता पार्टी की आवाज होते हैं जिसके माध्यम से सरकार की योजनाएं और पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचती है। उन्होंने मीडिया पदाधिकारियों को हर त्वरित जानकारी से अपडेट रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के कार्यों से खुश है। हमारे एक-एक शब्द को जनता सुनती है, इसलिए सभी मीडिया पदाधिकारी तथ्यों के साथ और सकारात्मकता से अपनी बातें रखे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक मजबूत भारत की नींव रखी। आज भारत की मजबूत नींव खड़ी हो रही है और उसकी डेट भी निश्चित हो गई। श्री सैनी ने कहा कि 2047 तक भारत विश्व का अग्रणी देश बनेगा।

11 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में भारत किन परिस्थितियों में आजादी हुआ था यह हर व्यक्ति जानता है। परन्तु आजादी के बाद विकास के मामले में किस गति से बढा वो भी सब जानते हैं। श्री सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इन 11 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार ने एक वर्ग के पूरे जीवन को बदला है। आयुष्मान भारत योजना को मोदी सरकार ने धरातल पर उतारने का काम किया। आज गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है।सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी झूठ का सहारा लेती है। कांग्रेस ने संविधान खतरे में है का झूठ फैलाया, वोट चोरी, ईवीएम में गड़बड़ी की बातें करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। श्री सैनी ने कहा कि लोगों ने अब कांग्रेस की भ्रामक बातों पर विश्वास करना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे संकल्प के साथ पूरा करती है। उन्होंने कहा कि हमने 217 वादे किए जिनमें से एक साल के अंदर 53 वादों को पूरा करने का काम किया है।

हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादे किए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादे किए। हिमाचल में हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में किड़नी के मरीजों की डायलसिस निशुल्क हो रही है। किसानों की 24 फसलों को सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। 70 साल के बुजुर्गों का इलाज भाजपा सरकार करा रही है।

हमारी सरकार ने अस्पतालों के नक्शे को बदलने का काम किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा में अस्पतालों के नक्शे को बदलने का काम किया है। हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि जिला अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 10 जिलों में ऐसी व्यवस्था हो चुकी है और बाकी जिलों में व्यवस्थाएं हो जाएंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया पदाधिकारियों को मजबूती से अपना पक्ष रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर विषय की जानकारी होनी चाहिए और पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखना चाहिए। 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को याद रखें और तथ्यों के साथ अपनी बात कहें।

हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही

बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर ही नायब सैनी सरकार योजनाएं बना रही है जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। भाजपा की यह कार्यशाला दो सत्रों में चली। पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने सभी प्रवक्ता, मीडिया के पदाधिकारी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को कंटैक्ट और टाइमिंग के विषय में बताया। अरविंद सैनी ने वर्तमान में मीडिया विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री के सामने रखा। सोशल मीडिया टीम के संयोजक अरूण यादव ने सोशल मीडिया के विषय में प्रेजेंटेशन देकर समझाया, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली ने राजनीतिक नेरेटिव पर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *