• Tue. May 19th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Energy Drink Side Effects: किशोरों में बढ़ रही गंभीर बीमारियां, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Energy Drink Side Effects

Energy Drink Side Effects :-

-कैफीन और हाई शुगर बिगाड़ रहे सेहत, बीमार हो रहे किशोर
-रोजाना दो से तीन ड्रिंक गटक जाते हैं बच्चे, कमजोर हो रहे अंग
-डॉक्टर्स बोले, मां के हाथ का बना खाना खाएं और स्वस्थ रहें
-दाल, पनीर, हरी सब्जियों का सेवन बचाएगा बीमारियों से

 रोहतक। बदलती जीवनशैली और फास्ट फूड के बढ़ते चलन के बीच किशोरों में एनर्जी ड्रिंक पीने की आदत तेजी से बढ़ रही है। तुरंत ऊर्जा पाने की चाह में बच्चे और युवा दिन में दो से तीन बार इन ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार एनर्जी ड्रिंक के नुकसान अब गंभीर रूप से सामने आने लगे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि लगातार Energy Drink Side Effects बच्चों और किशोरों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनमें मौजूद अत्यधिक कैफीन और शुगर शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर रहे हैं। रोहतक और सोनीपत में हाल ही में ऐसे पदार्थों के सेवन से दो किशोरों की मौत के संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

कैफीन और हाई शुगर बन रहे खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक कई नामी कंपनियों के एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यही कारण है कि इन्हें पीने के बाद अचानक ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन बाद में शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है।

डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा मात्रा में कैफीन के नुकसान बच्चों और युवाओं में तेजी से दिखाई दे रहे हैं। लगातार सेवन करने से नींद की समस्या, मानसिक तनाव, घबराहट और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसके अलावा heart problems from energy drinks और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी बना रहता है।

बच्चों और किशोरों पर ज्यादा असर

चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इनसे दूर रहने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि कई किशोर फास्ट फूड के साथ एनर्जी ड्रिंक का सेवन यह सोचकर करते हैं कि इससे खाना जल्दी पच जाएगा, लेकिन यह आदत शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर रही है। इससे liver damage by energy drinks जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

Energy Drink Side Effects

स्वस्थ रहने के लिए क्या करें

डॉक्टरों का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किसी बाहरी ड्रिंक की जरूरत नहीं होती। मां के हाथ का बना खाना, दूध, दही, लस्सी, दाल, पनीर और हरी सब्जियां शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देती हैं।

विशेषज्ञों ने सलाह दी कि बच्चों और युवाओं को healthy lifestyle tips अपनाने चाहिए। जंक फूड और हाई शुगर ड्रिंक्स से दूरी बनाकर ही अच्छी सेहत पाई जा सकती है। वजन नियंत्रित रखना और पौष्टिक आहार लेना भविष्य की बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होगा।

सरकार का अलर्ट: रोहतक में नकली इंजेक्शन का खतरा, Mounjaro के फर्जी बैच नंबर जारी

ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *