• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Encounter : तीन लाख का इनामी गैंगस्टर रोमिल वोहरा मुठभेड़ में ढेर

Encounter

  • एसटीएफ हरियाणा और दिल्ली स्पेशल सेल का संयुक्त ऑपरेशन
  • शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड के 10 आरोपित गिरफ्तार

Encounter : कुरुक्षेत्र। हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली की स्पेशल सेल के संयुक्त ऑरेशन के दौरान तीन लाख का इनामी बदमाश रोमिल वोहरा मुठभेड़ में मारा गया। रोमिल वोहरा अशोक विहार, यमुनानगर का निवासी था। वह एक कुख्यात अपराधी था, जिस पर खेडी लक्खा सिंह ट्रिपल मर्डर और शांतनु मर्डर (शाहाबाद) सहित आठ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण व एसपी कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वोहरा गुरुग्राम, फरीदाबाद से दिल्ली और उत्तरी हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर एसटीएफ सेंट्रल यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक राकेश कुमार व एसटीएफ करनाल यूनिट की टीम और स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम-फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपित को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ हरियाणा के उप निरीक्षक रोहन, स्पेशल सेल दिल्ली के उप निरीक्षक प्रवीन और आरोपित रोमिल वोहरा घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां रोमिल को मृत घोषित कर दिया।

शांतनु मर्डर केस में 10 आरोपित काबू

13 जून 2025 को शाहाबाद में हुए शांतनु मर्डर केस की जांच में एसटीएफ ने अब तक केस से जुड़े 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपितों को पहले सप्ताह में, जबकि बाकी को 23 एवं 24 जून को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *