• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Delhi News : बीपीएमएस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, अध्यक्ष चेतन ने गिनाए नए संकल्प

Delhi News : बीपीएमएसDelhi News : भिवानी परिवार मैत्री संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Delhi News

  • राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
  • भिवानी परिवार मैत्री संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई 

 

Delhi News : भिवानी परिवार मैत्री संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान भिवानी परिवार मैत्री संघ के वर्ष 2024-27 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य चुनाव आयुक्त जे एस गुप्ता, चुनाव आयुक्त  के एल गर्ग एवं अभय जैन की देखरेख में हुआ। जे एस गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन्होंने ली शपथ

राजेश चेतन ने संस्था के अध्यक्ष, दिनेश गुप्ता- महासचिव, पवन मोडा- कोषाध्यक्ष, हंसराज रल्हन-उपाध्यक्ष, विनय सिंघल-उपाध्यक्ष, मनीष गोयल- संगठन मंत्री, मीनाक्षी गर्ग-सचिव, संजय गुप्ता-संयुक्त सचिव, दीपक गुप्ता- संयुक्त सचिव, प्रमोद कुमार शर्मा-प्रचार मंत्री, संजय जैन (करोल बाग) एवं संजय जैन (प्रशांत विहार) ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली।

मनोनीत सदस्य

विभिन्न सेवा समितियों के संयोजकों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। जिनमें संजय अग्रवाल, गोविंद राम बंसल, सचिन मेहता, सुनील शर्मा, संजय गोयल, महेंद्र चावला, अमरदीप सिंघल, सुनील बंसल, उमेश मित्तल, महादेव जिंदल, पूजा बंसल एवं कांता बजाज शामिल रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता ने बीपीएमएस के कार्यों की प्रशंसा की और अपने सांसद कोष से यथासंभव मदद देने की घोषणा की।

ये रहे आकर्षण का केंद्र

अमेरिका से आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा. रमेश गुप्ता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। 40 साल अमेरिका में प्रैक्टिस करने के बाद अब वह भारत को ही अपनी कार्यस्थली बनाएंगे। उन्होंने बीपीएमएस को अपने मिशन पूरे करने के लिए पांच लाख रुपए का अंशदान देने की घोषणा की व संस्था के संरक्षक मंडल में शामिल होने की सहर्ष सहमति भी दी।

सामाजिक सरोकार पूरा कर रहा बीपीएमएस

बीपीएमएस ने अपने तमाम सामाजिक सरोकारों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल के दौरान 16 शिविरों में एक हजार से अधिक नेत्र रोगियों की निशुल्क कैटरैक्ट सर्जरी करवाई गई। इसके अलावा ‘मिशन पिंक’ के तहत 84 कैंसर मरीजों को हर स्तर की मदद उपलब्ध करवाई गई। चेतन ने बताया कि नए कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में इतने कार्य करवाए जाएंगे कि भिवानी परिवार मैत्री संघ पूरे देश की सामाजिक संस्थाओं के लिए नजीर और रोल माडल बन जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। संस्था के पूर्वप्रधान  नवल किशोर गोयल, सुरेश गुप्ता, पवन कंसल सहित कई अन्य महानुभाव भी उपस्थित रहे।

https://vartahr.com/delhi-news/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *