• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Crime : हिसार में नाबालिग से दुष्कर्म हिमाचल में करवाया गर्भपात

Crime

  • -पुलिस आरोपित को हिमाचल लेकर पहुंची
  • -17 मई 2024 को रविकांत के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

Crime : हिसार। अग्रोहा में एक नाबालिग छात्रा से रेप कर उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अग्रोहा पुलिस आरोपित रविकांत को हिमाचल लेकर गई जहां आरोपित ने भ्रूण को दबवाया था। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर 17 मई 2024 को रविकांत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार आरोपित रविकांत उसकी नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश ले गया। वहां कोहाला गांव में रहते हुए उसने पीड़ित के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित ने दवाई देकर जबरन गर्भपात करवाया और भ्रूण को वहीं मिट्टी में दफना दिया। अग्रोहा पुलिस ने हिमाचल से आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपित को लेकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित कोहाला गांव पहुंची। कांगड़ा एसडीएम से अनुमति लेने के बाद आरोपित की निशानदेही पर खुदाई की गई, लेकिन भ्रूण बरामद नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *