• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

CM नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में की बड़ी घोषणाएं : किसानों के आबियाने का बकाया माफ, सभी फसलें एमएसपी पर खरीदेगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से रविवार को शंख बजाकर विधानसभा चुनावी युद्ध का आगाज किया

CM

  •  सीएम ने शंख बजाकर किया विधानसभा चुनावी युद्ध का आगाज
  • 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से खऱाबे के 137 करोड़ रूपये एक सप्ताह में दे दिए जाएंगे
  • 27 जून को घोषणा की थी कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगे
  •  19 जुलाई को पुराने ट्यूबवैल के खराब होने पर दोबारा किसी और जगह पर बोर करना पड़ता हैं, उन ट्यूबवैलों पर सौर ऊर्जा की शर्त को हटा दिया गया
  • सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला पहला राज्य बना हरियाणा

CM  कुरुक्षेत्र।  भारतीय जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से रविवार को शंख बजाकर विधानसभा चुनावी युद्ध का आगाज कर दिया है। ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं भी की। नायब सैनी ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया और जोर-शोर से घाोषण की है कि हरियाणा के किसानों की सभी फसलें अब एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है्, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। अभी तक हरियाणा में 14 फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जा रही थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों की बल्ले-बल्ले करते हुए आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया भी माफ कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में कुछ जिलों के किसानों का मुआवजा बकाया था। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा सहित उन जिलों के किसानों की 137 करोड रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसके अलावा भी कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले झूठा प्रचार करके जनता को बरगला रहे हैं।

जनसभा के संयोजक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में थानेसर हल्का के विकास पर 5 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च किया है। इस हल्का की एक बड़ी मांग बाईपास की भारतमाला 2 में पूरी हो जाएगी और अब उनके हल्के की कोई बड़ी मांग नहीं है। इस धरा से बजा बिगुल निश्चित ही भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर प्रदान करेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह दोबारा प्रदेश के सीएम बनेंगे।

 

 

म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सह प्रभारी विपल्ब देव, हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नारंग, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फनिंन्द्र नाथ शर्मा, राव इंद्रजीत सिंह, कैप्टेन अभिमन्यु, मंत्री सीमा त्रिखा, सांसद नविन जिंदल, राम बिलास शर्मा, राज्य मंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी व अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सुभाष बराला, कमल गुप्ता, किरण चौधरी, डॉ पवन सैनी, राहुल राणा, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, महामंत्री जसविंन्द्र सैनी, विक्रम शर्मा सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल रहे।

ट्रांसर्मर बदलने पर किसानों से खर्च नहीं लिया जाएगा

कुरुक्षेत्र की नई अनाजमंडी में म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक और बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने पर अगर  उसे बदलना पड़ा तो उसका खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा। बिजली निगम अपने खर्चे पर ट्रांसफार्मर बदलेगा।

सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे

नायब सैनी ने बताया कि हमने 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन किसानों के ट्यूबवेल पुराने हैं, उन पर सौर ऊर्जा की शर्त लागू नहीं होगी और उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जाए।

थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां पैनल में होंगी

नायब सैनी ने कहा कि किसानों की एक और मांग यह थी कि थ्री स्टार की मोटर खरीदने के लिए हरियाणा में सिर्फ 10 कंपनियां हैं। सैनी ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र से हम वादा करते हैं कि थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां अब हरियाणा सरकार के पैनल में होंगी। किसान किसी भी कंपनी का मोटर खरीद सकते हैं।

नौकरियों के दलालों को खत्म किया

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रैली में कहा कि 2014 से पहले नौकरियों में दलाली चलती थी। भाजपा सरकार बनी तो सबसे पहले हमने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के दलालों को खत्म किया। भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची 1 लाखस 45 हजार युवाओं को नौकरी दी। कांग्रेस नेता बेरोजगारी की झूठी बात करके प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनके पास बोलने के लिए तो कुछ नहीं होता। अब कहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पोर्टल खत्म कर देगी। ई गवर्नेंस से कांग्रेस को एलर्जी है। क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि प्रदेश की जनता को घर बैठे सुविधाएं मिले। भाजपा से पहले वाली सरकारों में 500 रुपये की पेंशन लेने के लिए बुजुर्गों को लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन अब पेंशन बुजुर्गों के खाते में  जा रही है। हरियाणा की जनता कांग्रेस वालों की मंशा समझ चुकी है।

जनता के सामने कांग्रेस को देना होगा हिसाब

मुख्यमंत्री  ने कहा कि हरियाणा को लूटने वाली कांग्रेस अब हिसाब मांग रही है। हिसाब तो कांग्रेस को जनता के सामने देना होगा। किसानों की हजारों एकड़ भूमि अधिग्रहण करके पूंजीपतियों को देने का काम कांग्रेस ने किया। हमने किसानों की एक इंच जमीन अधिग्रहण नहीं की। कांग्रेस उन योग्य युवाओं को जवाब दे जिनके बदले में रुपये लेकर अपने परिवार वालों को नौकरी दी। कांग्रेस ने जातपात, भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद की राजनीति की है। लेकिन भाजपा हरियाणा को अब लुटने नहीं देगी।

ये भी पढ़ें- Rohtak News : संकट मोचन मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, भक्तों ने किया शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *