• Thu. Mar 12th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bullet Train : 100 मीटर लंबा व चार मंजिला इमारत के बराबर स्टील ब्रिज

बुलेट ट्रेन के लिए लॉन्च किया गया स्टील ब्रिज।बुलेट ट्रेन के लिए लॉन्च किया गया स्टील ब्रिज।

Bullet Train

  • बुलेट ट्रेन का अहम पड़ाव, पुल जोड़ते समय अटकी सांसें
  • मुंबई और अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन
  • चार मंजिली इमारत के बराबर स्टील ब्रिज लॉन्च किया
  • यह ब्रिज त्रिची, तमिलनाडु में तैयार किया गया
  • इसे ट्रेलरों से ट्रांसपोर्ट करके मुंबई लाया गया

Bullet Train : नई दिल्ली। मुंबई और अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में 100 मीटर लंबे और चार मंजिली इमारत के बराबर स्टील ब्रिज को लॉन्च किया गया। यह ब्रिज त्रिची, तमिलनाडु में तैयार किया गया और ट्रेलरों से ट्रांसपोर्ट कर मुंबई लाया गया। इस भारी भरकम स्टील ब्रिज को लांच करते समय वहां मौजूद लोगों की सांसें अटकी रहीं। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार 508 किमी लंबे मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट में कुल 28 स्‍टील ब्रिज बनने हैं। इन्‍हीं में से एक दादरा और नगर हवेली में लांच कर दिया गया है।

ऐसा है ब्रिज
  1. -1464 मीट्रिक टन वजन का है स्टील से बना ब्रिज।
  2. -इसकी ऊंचाई 14.6 मीटर और चौड़ाई 14.3 मीटर।
  3. -इसके साथ ही अस्थायी लॉन्चिंग नोज को जोड़ा गया।
  4. -जिसकी लंबाई 84 मीटर और वजन 600 मीट्रिक टन।
  5. -बुलेट ट्रेन छह और रूटों पर चलाने की योजना बनाई।

इनकी योजना तैयार

दिल्‍ली- अमृतसर, हावड़ा-वाराणसी-पटना, दिल्ली-आगरा- लखनऊ-वाराणसी, दिल्ली –जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद, मुंबई-नासिक-नागपुर, मुंबई-हैदराबाद कॉरिडोर के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *